खरसावां-रडगांव मुख्य मार्ग के रायजामा के पहाड़ी
घाटी में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर और बाइक की सीधी टक्कर
बाइक सवार दो लोगों की मौत, परिजनों में छाया मातम,
kharsawan खरसावां-रडगांव मुख्य मार्ग के अंतर्गत रायजामा पहाड़ी घाटी में अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर और बाइक की सीधी टक्कर हो गई। इस जोरदार टक्कर से बाइक में सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई। घटना रविवार सुबह 11 बजे की है। मृतकों की पहचान ईचागढ के सितु गांव के निवासी गोपाल सिंह मुंडा (48), पिता-दिगम्बर सिंह मुंडा एवं बिरजु राम सिंह मुंडा (45), पिता-उषा सिंह मुंडा के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार को सुबह ईचागढ के सितु गांव के निवासी गोपाल सिंह मुंडा एवं बिरजु राम सिंह मुंडा अपने अन्य चार रिश्तेदारो के साथ तीन बाइक पर छह की संख्या में रडगांव-रायजामा के रास्ते खरसावां के पतपत गांव लड़की देखने आ रहे थे। इसी क्रम में खरसावां से तामाड के भुईयाडीह लौट रहे एक ट्रैक्टर की खरसावां-रडगांव मुख्य मार्ग के रायजामा पापडडिया पहाड़ी घाटी में अनियंत्रित होकर बाइक के साथ जोरदार सीधी टक्कर हो गई। ट्रैक्टर और बाइक की सीधी टक्कर में गंभीर रूप से जख्मी गोपाल सिंह मुंडा एवं बिरजु राम सिंह मुंडा को स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से रिश्तेदारो ने सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पहुचाया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल सरायकेला रेफर कर दिया गया। जंहा चिकित्सकों ने ने जांचोपरांत उन्हे मृत घोषित कर दिया। वही दूसरी और मौके का फायदा उठाते हुए ट्रैक्टर चालक अपने ट्रैक्टर को छोडकर फरार हो गया। इसकी सूचना पाकर खरसावां पुलिस भी दलबल के साथ पहुचा और शवों का पंचानामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से परिजनों और रिश्तेदारो में मातम छा गया है। घटना के बाद खरसावां पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
April 24, 2026 10: 18 am
Breaking
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
- सरायकेला एसडीओ ने कुचाई कल्याण अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने का दिया निर्देश,
- कुचाई के बिरहोर गांव जोड़ासारजम में “सुजल स्वच्छ संवाद” कार्यक्रम संर्पन्न, प्रत्येक ग्रामीणो को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना प्राथमिकता- उपायुक्त
- जिले के विभिन्न गांवो में डायन प्रथा पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों को किया जागरूक, यदि कोई बीमारी को डायन प्रथा से जोड़ता है तो यह महज अंधविश्वास है, इससे दूर रहने की अपील,
- जयपुर और बाघमुण्डी के जनता अपना भविष्य के लिए वोट करें- जयराम महतो *जयपुर- बाघमुण्डी की जनता टीएमसी- बीजेपी के जंगल राज और डर राज को एक साथ अलविदा कहने को तैयार- देवेन्द्र नाथ महतो ।*
- सरायकेला-खरसावां की नई एसपी निधि द्विवेदी से AISMJWA प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात
- आयुष ग्राम रघुनाथपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 41 ग्रामीणों की निःशुल्क जांच एवं होमियोपैथी औषधि वितरण…*
