खरसावां में कुड़माली भाषा की निःशुल्क
कक्षाएं आयोजित, 26 विद्यार्थियों ने अपनी संस्कृति
और भाषा से जुड़ने का संकल्प दोहराया,
kharsawan खरसावां के शहीद निर्मल महतो स्मारक भवन में रविवार को साप्ताहिक निःशुल्क कुड़माली भाषा कक्षा का आयोजन किया गया। इसमें खरसावां व आसपास के गांवों से 26 विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी संस्कृति और भाषा से जुड़ने का संकल्प दोहराया। इसमें मातृभाषा के प्रति छात्रों में जागरूकता लाता है, बल्कि उनके सर्वागीण विकास के लिए अन्य विषयो यथाः गणित, अंग्रेजी की भी जानकारी देना है। कुड्माली भाषा का प्रशिक्षण ग्राम-तोडोगडीह कुचाई के सेवानिवृत शिक्षक एवं समाज सेवी रामविलास महतो द्वारा दिया गया। उन्होने सहज एवं प्रभावी ढंग से विद्यार्थियों को कुड्माली भाषा का परिचय कराया तया लेखन अभ्यास भी कराया। इसके साथ ही गणित की कक्षा बीपीओ पंकज कुमार महतो द्वारा संचालित की गई। वही अंग्रेजी विषय की पाई सेवानिवृत शिक्षक दीपक कुमार महतो ने कराई। दोनो शिक्षको ने बच्चों को मूलभूत जानकारो के साथ अम्या से कार्य कराकर रुचि पैदा करने पर जोर दिया। वही समाजसेवी पंकज कुमार महतो ने मैट्रिक में उत्कृष्ट प्रदर्शन 76.6 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली खुशबू महतो को पुरस्कृत किया। इस दौरान मुख्य रूप से खरसावां-कुचाई कुडमी समाज के समाजसेवी. बबलू महतो, राजकुमार महतो, रामरतन महतो, संजय महतो आदि उपस्थित थे।
June 14, 2026 4: 54 pm
Breaking
- गम्हरिया हाट-बाजार में मल्टीस्टोरीज मार्केट कॉम्प्लेक्स का होगा निर्माण -सांसद जोबा माझी ने सीओ, नगर निगम के साथ बैठक में बाजार समिति को दिया हाट बाजार की जमीन स्थानांतरण का आदेश
- ट्रेन से गांजा तस्करी करने वाला युवक गिरफ्तार, एक किलो से अधिक गांजा बरामद
- खरसावां के पतपत में इंडीजीनस यात्रा के तहत जल, जंगल, जमीन और जीवन पर सामुदायिक मंथन, गांव के विकास और बेहतर भविष्य पर बनाइ रणनीति,
- विश्व रक्तदान दिवस पर डॉ. बिनय कुमार सिंह ने दिया प्रेरणादायी संदेश, 160 बार रक्त एवं प्लेटलेट दान कर पेश की मिसाल
- सरायकेला राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में घुसे असामाजिक तत्व, ग्रिल तोड़कर की तोड़फोड़
- गर्मी में ट्रैफिक जवानों को मिलेगी राहत, बैटरी संचालित कूलिंग जैकेट का वितरण
- छऊ कलाकारों का सम्मान सरायकेला की सांस्कृतिक विरासत का सम्मान : मनोज चौधरी राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त कलाकारों का नगर पंचायत कार्यालय में हुआ अभिनंदन
- खनन विभाग द्वारा संचालित वाहन जांच अभियान में अवैध परिवहन पर कार्रवाई, एक वाहन जब्त…*
