खरसावां के बंदिराम में आदिवासी कुडमी समाज
की बैठक, कुड़माली भाषा की लिपि पर की विशेष चर्चा,
समाज विकास को आज एकजुट होगा कुड़मी समाज,
kharsawan खरसावां प्रखंड के अंतर्गत बंदिराम स्कूल परिसर में आदिवासी कुडमी समाज की एक बैठक धर्मेन्द्र कुमार महतो की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में कुड़माली भाषा साहित्य की लिपि पर विशेष चर्चा की गई। साथ ही सामाजिक मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही बताया गया कि कुडमाली भाषा की लिपि का समाज के लिए महत्व कई मायनों में है। लिपि भाषा को स्थायी रूप देती है और साहित्य को संरक्षित करती है। इसके अलावा, लिपि भाषा को समझने और सीखने में भी मदद करती है। इस दौरान भाषा का संरक्षण, साहित्य का संचय, शिक्षा और जागरूकता, सांस्कृतिक पहचान, सामाजिक एकता, भाषा का विकास, संस्कृति का विकास आदि पर चर्चा किया गया। इसके अलावे सामाजिक एकता बनी रहें, इस पर पूरा जोर रहेगा। इसमें कुड़मी समाज को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल कराने, समाज के कला-संस्कृति को संरक्षित करने, लोगों में आर्थिक, शैक्षणिक, सामाजिक राजनैतिक चेतना का जागृत करने, सामाजिक कुरीतियों को दूर करने तथा दहेज प्रथा को समाप्त करने के मुद्दे पर विचार विमर्श किया जाएगा। वही समाज का सामाजिक आर्थिक और सामाजिक सांस्कृतिक पर भी विशेष रूप से चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित मुख्य रूप से रामरतन महतो, राजकुमार महतो, धर्मेन्द्र कुमार महतो, चितरंजन महतो, दीपक कुमार महतो, रामबिलास महतो, गौर चंद्र महतो, निरंजन कुमार महतो आदि उपस्थित थे।
April 25, 2026 5: 45 am
Breaking
- जिले में नुक्कड़ नाटक के जरिए डायन प्रथा, अंधविश्वास और साइबर फ्रॉड पर चला जागरूकता अभियान, बीमारी का इलाज झाड़-फूंक से नहीं, बल्कि चिकित्सक से कराने का दिया संदेश,
- खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरूडीह में 90.6 प्रतिशत अंक हासिल कर अनीता नायक बनी स्कूल टॉपर, 101 में से 94 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की
- खरसावां में बकरा विकास योजना के तहत 12 लाभूकों के बीच अनुदान पर बकरी का वितरण, ग्रामीण में रोजगार के अवसर बढ़ाना और लाभुकों की आय में वृद्धि करना उदेश्य है-बीडीओ
- खरसावां का बेटा रौनक हेम्ब्रम बना जिला टॉपर, 97.80ः अंक से रचा इतिहास, प्रमुख, बीडीओ, सीओ, ने किया सम्मानित,
- कुचाई के अरूवां पंचायत को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मानित
- खरसावां थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध छापामारी: 04 चुलाई अड्डे ध्वस्त, 1200 किलोग्राम जावा महुआ बरामद…*
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
