खूंटपानी के आरगुंडी में वृहद झारखण्ड मोर्चा की बैठक,
कोल्हान में लगाए गए बड़े बड़े उद्योग में जमीन हमारा, लेकिन
नव्वे प्रतिशत नौकरिंया बाहरियों को दिया-बिरसा सोय,
Kutpani खूंटपानी प्रखंड के अतर्गत आरगुंडी टोला ईचाहसाई में वृहद झारखण्ड मोर्चा की बैठक वरिष्ठ नेता गुनाराम जामुदा के नेतृत्व में की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित केन्द्रीय अध्यक्ष बिरसा सोय ने कहा कि झारखंडियों के विकास के नाम पर गुमराह किया जा रहा है। कोल्हान में खनिज संपदा का भंडार है। इसके बावजूद भी यहां के आदिवासी और मूलवासियों को नौकरी और रोजगार नहीं मिल रही है। यहां के बेरोजगार रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में पलायन कर रहे हैं। चुनाव के समय यहां के नेतागण बड़े बड़े वादा करते हैं। लेकिन चुनाव समाप्त होते ही अपना असलियत रंग दिखाने लगते हैं। उन्होने कहा कि कोल्हान में बड़े बड़े उद्योग हमारी जमीन पर लगाए गए हैं। लेकिन उसमें से 90 प्रतिशत नौकरिंया बाहरियों को दिया गया है। जबकि जमीन हमारा है और रोजगार बाहरियों को दिया जा रहा है। इसके बावजूद भी हेमंत सोरेन सरकार इस पर कोई करवाई नहीं कर रही है। यह चिंता का विषय है। यही कारणों से हमारे लोगों को घर छोड़ कर दूसरे राज्यों में काम करने के लिए जा रहे हैं। हमें ऐसे गंभीर विषयों को गंभीरता से लेने की जरूरत है। वरना कल हमें हमेशा के लिए गांव घर भी छोड़ना पड़ सकता है। जबकि केन्द्रीय महासचिव भरत सिंह गागराई ने कहा कि वृहद झारखण्ड मोर्चा कोल्हान के साथ साथ अन्य सभी प्रमंडलों में भी सदस्यता अभियान चला रही है। अगले दिसंबर महीना तक में अपना निर्धारित लक्ष्य हासिल कर लेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी ने आदिवासियों के लिए कुछ भी नहीं किया और न ही कुछ करने की सोच रखते हैं। दोनों ही पार्टी पूंजीपतियों के इशारे पर चलती है। इसीलिए हमारे आदिवासियों को इनके झूठे वादे पर भरोसा नहीं करना चाहिए और अपना हक और अधिकार पाने लिए खुद ही लड़ने की सोच पैदा करना चाहिए। वही केन्द्रीय संगठन सचिव चूड़ी पुरती ने कहा कि जिस जल जंगल जमीन बचाने की बात करने वाला झारखंड मुक्ति मोर्चा आज गांव में विदेशी शराब बेचने की बात करने लगे हैं। ताकि गांव के लोग और बर्बाद हो जाएं। केन्द्रीय सचिव सारंगधर हेंब्रम ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार को वाहन चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली बंद करना चाहिए और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक विकास योजनाओं को पहुंचाने की रणनीति बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य के प्रखंड व जिला कार्यालय में भ्रटाचार चरम पर है। इसे रोकने के लिए भ्रष्ट पदाधिकारियों के ऊपर कड़ी कार्रवाई करना चाहिए। ताकि आम जनता को कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि अबुआ आवास योजना में भारी गड़बड़ी हो रही है। इस योजना का लाभ संपन्न लोगों को सबसे अधिक दी जा रही है। यह जांच का विषय है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए ताकी गरीब परिवार को इस योजना का लाभ मिल सके। इस बैठक में मुख्य रूप से गुनाराम जामुदा, चूड़ी पुरती, सावन बारला, अभय जामुदा, बागुन जामुदा, गोंड़ो पूरती, दुर्गा चरण पूरती, सामु जामुदा, काटेराम जामुदा, सुशील जामुदा, हरीश जामुदा, पांडेराम जामुदा, घनश्याम जामुदा, बुढ़न सिंह जामुदा, कालीचरण झोंको, सानो जामुदा, मोटाय जामुदा, झोंको जामुदा, रचना जामुदा, पुजा जामुदा, सुकुरमनी जामुदा, बुतकी जामुदा, चुमानी जामुदा, सोनू जामुदा, गोपी जामुदा, पाण्डु जामुदा, पोटो जामुदा, चमरा जामुदा, मधु झोंको, दुर्गाचरण पूरती, सूरजमुनि जामुदा, तुलसी कुई, बुतुरु पूरती, बागुन सिंह पूरती आदि ग्रामीण उपस्थित थे।
July 26, 2026 9: 24 am
Breaking
- खरसावां मे विश्व आदिवासी दिवस की तैयारी तेज, इस वर्ष ‘पेसा कानून’ रहेगा मुख्य थीम,
- जिला फुटबॉल लीग-2026: कृष इलेवन जोजोडीह की शानदार जीत, करण तीयू की हैट्रिक से दलभंगा को 6-1 से हराया
- खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय पदमपुर में वायरल अश्लील वीडियो मामलाः डीईओ की जांच में नया खुलासा, दो छात्रों ने मोबाइल से प्रोजेक्टर पर चलाया था अश्लील वीडियो
- खरसावां में जय जयकारों के बीच महाप्रभु जगन्नाथ, भाई बलराम और बहन सुभद्रा की हुई घर वापसी महाप्रभु के रथ खिचने में श्रद्वालुओं की मची रही होड
- सरायकेला के ऐतिहासिक रथ मेला के विकास के लिए मुख्यमंत्री से करेगे मुलाकात : दशरथ गागराई
- 17 माह से मानदेय नहीं मिलने पर डीआरडीए व प्रखंड कार्यालयों के कंप्यूटर सहायक और एमटीएस ने उपायुक्त एवं डीडीसी से लगाई गुहार,
- जिला फुटबॉल लीग: दीनबंधु चक्रधरपुर की पहली जीत, सेरेंगदा ने आरएफटीसी को हराकर किया उलटफेर
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
