खरसावां में माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के तहत
चुप्पी तोड़ो स्वथ्य रहो अभियान शुरू, माहवारी स्वच्छता ली शपथ,
माहवारी से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना उद्देश्य-बीडीओ
kharsawan खरसावां प्रखंड मुख्यालय में गुरूवार को पेयजल एवं स्वच्छता प्रमुंडल सरायकेला खरसावां के द्वारा माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के तहत चुप्पी तोड़ो स्वथ्य रहो के छठवें चरण का जागरूकता अभियान शुरू कर दिया गया है। आगामी 11 जून तक चलने वाले इस अभियान के तहत माहवारी स्वच्छता के महत्व को समझाने और भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास किया गया। खरसावां प्रमुख मनेन्द्र जामुदा के उपस्थिति में खरसावां प्रखंड बिकास पदाधिकारी प्रधान माझी के द्वारा जल सहियाओं को शपथ दिलाया गया। मौके पर श्री माझी ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य माहवारी से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना, सही जानकारी देना और समाज में सकारात्मक व्यवहार परिवर्तन लाना है। बीडीओ ने शपथ दिलाते हुए कहा कि हम किशोरियों एवं महिलाओं के स्वस्थ और कुशल जीवनशैली को प्रभावी बनाने हेतु माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के प्रति जागरूकता, सही ज्ञान, स्वस्थ प्रथा अपनाने तथा उन्हें सेवा और सुविधाओं से जोड़ने को महत्वपूर्ण मानते हैं। हम उन्हें सशक्त बनाने के प्रति प्रतिबद्ध है और उनके उज्जवल भविष्य निर्माण की ओर मिलकर कार्य करेंगे। चुप्पी तोड़ो स्वस्थ रहो अभियान में अपनी सक्रीय भूमिका और भागीदारी सुनिश्चित करते हुए हम यह शपथ लेते हैं कि हम सब उक्त अभियान के दौरान कम से कम 100 किशोरियों और महिलाओं को जागरूक करेंगे। हम अपने आस-पास, अपने परिवार तथा समुदाय में माहवारी से जुडी भ्रांतियां और मिथक के बारे में चर्चा कर सही ज्ञान देंगे। हम उन्हें माहवारी अपशिष्ट के उचित निपटान एवं भस्मक उपयोग हेतु जागरूक करेंगे। हम अपने आस-पास अपने परिवार तथा समुदाय की किशोरियों और महिलाओं को स्वस्थ प्रथा अपनाने, संक्रमण से बचाव पर प्रोत्साहित करेंगे। हम ग्राम स्तर पर निर्मित भस्मक, सामुदायिक स्वच्छता परिसर एवं व्यक्तिगत घरेलु शौचालय को क्रियाशील बनाये रखेंगे एवं उसकी देख रेख करेंगे। हम अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठां और ईमानदारी से करेंगे तथा हम अपने समुदाय और जिला में स्वच्छ और स्वास्थ्यवर्धक वातावरण का निर्माण के सपने को साकार करने के लिए तन-मन से योगदान करेंगे। इस दौरान मुख्य रूप से खरसावां प्रमुख मनेन्द्र जामुदा, बीडीओ प्रधान माझी, कनिया अभियता अश्वनी सरदार, ब्लोक कोडिनेटर लियाउल हक सहित जल सहिया उपस्थित थे।
August 3, 2026 2: 04 am
Breaking
- खरसावां के पदमपुर मे घर की मरम्मत को लेकर विवाद में बुजुर्ग पर जानलेवा हमला, एमजीएम रेफर
- गोइलकेरा के महादेवशाल धाम में श्रावणी मेले का हुआ भव्य उद्घाटन -सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी ने किया उद्घाटन, भोले के दरबार में टेका मत्था, क्षेत्र में सुख समृद्धि की कामना की
- जंगल, जल और जमीन हमारी सबसे बड़ी धरोहर: जोबा माझी- 77वें वन महोत्सव में सांसद जोबा माझी व विधायक जगत माझी ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- खरसावां पुलिस के द्वारा ऑपरेशन डिवाइस अभियान के तहत चार गुम मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए गए
- 20 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी करम लोहार गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
- बदलेगा राजखरसावां रेलवे स्टेशन का स्वरूप, 30 करोड़ की लागत से होगा आधुनिक पुनर्विकास,
- अमृत भारत योजना से बदलेगा राजखरसावां रेलवे स्टेशन का स्वरूप, 30 करोड़ की लागत से होगा आधुनिक पुनर्विकास,
- कुचाई पंचायत समिति की समीक्षा बैठक: झूलते बिजली तार हटाने, जलमीनार मरम्मत और सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा पर जोर
