खरसावां के बेगनाडीह जल सहिया के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, जल सहिया को बदलने की मांग पर बीडीओ को सौपा ज्ञापंन,
Kharsawan खरसावां प्रखण्ड बीस सुत्री कार्यान्वयन समिति के सदस्य सौरव तांती के नेतृत्व में खरसावां के बेगनाडीह गांव की जलसहिया अनीता नायक, पति-भगवान नायक, ग्राम-बेगनाडीह के खिलाफ ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया। जल सहिया पर मनमानी करने, जल सहिया को गांव से कुछ मतलब नहीं रखने, जलसहिया के व्यावहारिक कार्यशाली अच्छी नहीं रहने, हर बात पर झगड़ने, बैठक नहीं बुलाने, जल नल योजना अंतर्गत बनी जलमीनार में अपनी मन मर्जी पानी बंद कर देने और धमकी देती है कि आपलोग मेरा कुछ नहीं कर सकते हो। इसी बात पर नाराज़ होकर ग्राम वासियों ने वर्तमान जल सहिया को बदलने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जल सहिया के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। साथ ही खरसावां प्रखण्ड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी से मुलाकात कर ग्रामीणों का ज्ञापन सौपा। बीडीओ को ज्ञापन सपने के दौरान मुख्य रूप से विस सूत्री सदस्य सौरव तांती, कहैन्यलाल समाड, बलभद्र महतो उपस्थित थे। साथ ही ज्ञापंन मे श्याम ताती, लक्ष्गी ताती, सरस्वती तांती, अनिता ताती, सरद दास, संध्या दास, सुलोचना देवी,कौशल्या नायक आदि ग्रामीणों हस्ताक्षर है।
