कुचाई के जोजोहातु-कुचाई में 15 वें वित्त आयोग के मद से 1.11 करोड से बनेगा उप स्वास्थ्य केंद्र, जिप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने किया शिलान्यास.गांवों की हर बुनियादी जरूरतों के आधार पर हो रहे कार्य-सोनाराम,
Kuchai कुचाई प्रखंड के अंतर्गत जोजोहातु और कुचाई मे 15 वें वित्त आयोग मद के से स्वास्थ प्रक्षेत्र हेतु करीब 1.11 करोड रुपये की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण होगा। मंगलवार को सरायकेला खरसावां जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, जिला उपाध्यक्ष मधुश्री महतो, कुचाई जिला परिषद सदस्य झिगी हेंब्रम एवं सांसद प्रतिनिधि मानसिंह मुंडा ने संयुक्त रूप से लगभग 55.50 लाख की लागत से बनने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण कार्य का शिलान्यास नारियल फोड़कर आधारशिला रखी। मौके पर श्री बोदरा ने कहा कि जिला परिषद से जितना हो सके कुचाई प्रखंड में विकास कार्यों को धरातल पर उतरा जाएगा। जिससे यहां की जनता को सहूलियत हो। जगह-जगह उप स्वास्थ्य केंद्र बनाए जा रहे हैं, ताकि मरीजों को इलाज के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़े। वहीं जिप उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने कहा कि गांवों की हर बुनियादी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कार्य किए जा रहे हैं। ग्रामीण समस्याओं से अवगत होकर उसका निदान करने के लिए मैं तत्पर हूं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का समुचित विकास और जन सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए उनकी मांगों तथा समस्याओं का ठोस समाधान करना हमारी पहली प्राथमिकता में भी शामिल है। जनहित और लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कार्य किए जा रहे है। जबकि श्रीमती हेंब्रम ने कहा कि हमने जनता से जो वायदा किए थे। उन सभी वादों को प्राथमिकता में रखते हुए पूरा कर रहे हैं। इस दौरान मुख्य रूप से जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, जिला उपाध्यक्ष मधुश्री महतो, कुचाई जिला परिषद सदस्य झिगी हेंब्रम एवं सांसद प्रतिनिधि मानसिंह मुंडा, बलभद्र महतो, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रर्मेंद्र कुमार मिश्रा, मुख्य रेखामनी उरांव, वैदनाथ महतो, राहुल दास, कन्हैया लाल सामड आदि उपस्थित थे।
June 14, 2026 9: 44 am
Breaking
- गम्हरिया हाट-बाजार में मल्टीस्टोरीज मार्केट कॉम्प्लेक्स का होगा निर्माण -सांसद जोबा माझी ने सीओ, नगर निगम के साथ बैठक में बाजार समिति को दिया हाट बाजार की जमीन स्थानांतरण का आदेश
- ट्रेन से गांजा तस्करी करने वाला युवक गिरफ्तार, एक किलो से अधिक गांजा बरामद
- खरसावां के पतपत में इंडीजीनस यात्रा के तहत जल, जंगल, जमीन और जीवन पर सामुदायिक मंथन, गांव के विकास और बेहतर भविष्य पर बनाइ रणनीति,
- विश्व रक्तदान दिवस पर डॉ. बिनय कुमार सिंह ने दिया प्रेरणादायी संदेश, 160 बार रक्त एवं प्लेटलेट दान कर पेश की मिसाल
- सरायकेला राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में घुसे असामाजिक तत्व, ग्रिल तोड़कर की तोड़फोड़
- गर्मी में ट्रैफिक जवानों को मिलेगी राहत, बैटरी संचालित कूलिंग जैकेट का वितरण
- छऊ कलाकारों का सम्मान सरायकेला की सांस्कृतिक विरासत का सम्मान : मनोज चौधरी राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त कलाकारों का नगर पंचायत कार्यालय में हुआ अभिनंदन
- खनन विभाग द्वारा संचालित वाहन जांच अभियान में अवैध परिवहन पर कार्रवाई, एक वाहन जब्त…*
