कुचाई मे पशुधन विकास योजना के तहत 19 लाभुकों के बीच बकरी का किया वितरण, गरीब आदिवासियों के उत्थान के लिए हेमंत सरकार कटिबंध है-मुखिया
Kuchai कुचाई प्रखंड मुख्यालय में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत वैष्णवी एंटरप्राइज रांची के द्वारा 19 लाभुकों के बीच पशुपालन पदाधिकारी डॉ मोनिका मार्डी एवं बारूहातु पंचायत के मुखिया रेखामनी उरांव के द्वारा बकरी का वितरण किया गया। जिसमें प्रति लाभुक को चार बकरी व एक बकरा दिया गया।मुखिया रेखामनी उरांव ने इस पहल को सरकार के ग्रामीण उत्थान हेतु एक मजबूत कदम बताते हुए कहा कि यह योजना खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्र की माता बहनों को आत्मनिर्भर बनाने में काफी मददगार साबित हो रही है। साथ ही उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड के गरीब आदिवासियों के उत्थान के लिए हेमंत सरकार कटिबंध है। गरीबों के प्रति सीएम हेमंत सोरेन की सोच हमेशा अच्छा रहा है। जिसके चलते गरीबों को मुफ्त में बकरी पालन हेतु योजना चालू कर गरीबों को अपने आप आत्मनिर्भर बनाने हेतु कई योजना सरकार द्वारा चलाई जा रही है। जिसमें यह योजना बकरी पालन भी शामिल है। वहीं पशुपालन पदाधिकारी डॉ मार्डी ने कहा कि सरकार किसानों को आगे बढ़ाने के् लिए विभिन्न प्रकार की योजना चलाकर लाभान्वित कर रही है। ताकि किसान आत्मनिर्भर बन सके। इस दौरान मुख्य रूप से प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ मोनिका मार्डी मुखिया रेखामनी उरांव प्रभास महतो करमी महतो शुभम साहु आदि उपस्थित थे।
July 23, 2026 6: 56 pm
Breaking
- जिला फुटबॉल लीग: दीनबंधु चक्रधरपुर की पहली जीत, सेरेंगदा ने आरएफटीसी को हराकर किया उलटफेर
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
