खरसावां के बजारसाई में चौबीस प्रहर हरि संक्रितन शुरू,
श्रद्वालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख शांति एवं समृद्धि की कामना,
हर तरफ अनुष्ठान, भजन और भक्तिमय रहा माहौल
kharsawan खरसावां शहरी क्षेत्र के अंतर्गत बजारसाई में पारंपरिक विधि विधान के तहत हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ का आयोजन किया गया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्री 108 हरि संकिर्त्तन समिति पूजा समिति बजारसाई़ खरसावां के द्वारा 24 प्रहर दिन-रात्रि अखण्ड हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ शुरू हो गई। गंधाधिवास के साथ शुरू हुआ संकीर्तन महायज्ञ में खरसावां के तलसाई, बजारसाई, रामगढ़, रामपुर, हरिभंजा, खिलाईसाई, कुम्हारसाई, दितसाई, बेहरासाई, टुनियाबाड़ी सहित विभिन्न गांवो से सैकडों की संख्या में श्रद्वालु पहुचे। और भगवान राधा कृष्णा की पूजा अर्चना विधि विधान के साथ ही। साथ ही गांव के सुख समृद्वि की कामना की गई। हरि सकीर्तन में भक्तों की भीड़ काफी संख्या में उमड़ पड़ी। श्रद्वालुओं ने भगवान राधा-कृष्णा की पूजा-अर्चना की। हर तरफ अनुष्ठान, भजन और भक्तिमय का माहौल बना रहा। भगवान राधा-कृष्णा की पूजा-अर्चना कर श्रद्वालुओं ने परिवार के लिए सुख-शांति की कामना की हरि संकीर्तन में कीर्तन मंडली को देखने के लिए काफी संख्या महिलाए पहुचे। वक्ताओं ने कहा कि पूर्वजों से चली आ रही पूजा पंरपराओं का निवार्हन करना हमारा दायित्व है। बजारसाई में 1973 से हरि संकीर्तन महायज्ञ का आयोजन हो रहा है। भगवान राधा-कृष्णा के आर्शिवाद से क्षेत्र में बनी रहे। भगवान से कामना करता हु कि प्रत्येक परिवार खुशहाल रहे, समाज से सारे कष्ट दुर हो। विगत 11 अप्रेल की शाम गंधाधिवास पर पूजा-अर्चना कर हरि संकीर्तन का आजाग हुआ था। वही 12 अप्रेल को पारंपरिक विधि विधान के तहत हरिनाम संकीर्तन शुरू हुआ। जबकि आगामी 15 अप्रेल को कुंज विसर्जन एवं धुलौट के साथ महायज्ञ का समापन होगा। हरि संकीर्तन में पुरूलिया के डुमरडीह, चक्रधरपुर के चेलाबेड़ा, लेटेनदा, टुलिन केण्डरा आदि सकीर्तन मंडली के कलाकारों ने भाग लिया। इस दौरान मुख्य रूप से अजीत कुमार प्रधान, बुलू कुंवर, टुलू कुंवर, दुग्रेश प्रधान, अमित पात्र, विश्नुपद दास, मकरू पहाड़ी, गोपी पात्र, प्रणव कुमार पाणी, सुवत्र सतपथी, राजु दास, राजु दास, अमित दास, सुरज दास, संदीप दास, बिरजु सोनार आदि उपस्थित थे।
June 9, 2026 12: 18 am
Breaking
- खरसावां-सीनी मार्ग के संतारी में दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई बाइक, एक की मौत, दो घायल
- *उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक सम्पन्न, पेयजल योजनाओं की समीक्षा कर दिए गए आवश्यक निर्देश…* *ड्राई जोन में प्राथमिकता के आधार पर पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने, बंद योजनाओं को पुनः संचालित करने एवं पेयजल परिसंपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर दिया गया जोर…*
- उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में डीसीसी एवं डीएलआरसी की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित, बैंकिंग सेवाओं के विस्तार एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया गया जोर…*
- उपायुक्त ने बिरसा हरित ग्राम योजना के आम बिक्री स्टॉल का उद्घाटन, किसानों की आय वृद्धि एवं प्रत्यक्ष विपणन को मिलेगा बढ़ावा…*
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय मे विश्व पर्यावरण दिवस पर हुई किसान गोष्ठी, किसानों को बदलती जलवायु, घटती मृदा उर्वरता, जैविक खेती एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी चुनौतियों के प्रति जागरूक करना उद्देश्य,
- खरसावां मे निवर्तमान थाना प्रभारी गौरव कुमार की विदाई व नये थानेदार का हुआ स्वागत, सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक सतत प्रक्रिया है-बीडीओ,
- खरसावां में चोरी की बडी वारदात, आधी रात अज्ञात चोर ने घुसकर का अलमारी तोड कर तीन लाख के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी ले उडे चोर,
- खरसावां के खिलारीसाई में महिला समूहों एवं किशोरियों का जेंडर एंड डिजिटल लिटरेसी कार्यशाला संर्पन, डिजिटल सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव पर विशेष जोर,
