खूंटपानी के बैका में 55 लाख की लागत से पीसीसी
पथ का निर्माण, खरसावां विधायक ने किया शिलान्यास, क्षेत्र
का सर्वांगीण विकास ही हमारी एकमात्र लक्ष्य-गागराई,
kutpani खूंटपानी प्रखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत लोहरदा के बैका गांव में 55 लाख की लागत से पीसीसी पथ का निर्माण होगा। जिसका शिलान्यास बुधवार को खरसावां विधायक दशरथ गागराई के किया गया। जिला डीएमएफटी मद से खूंटपानी के ग्राम बैका में बोगा घर से पासगुटू तक पीसीसी पथ का निर्माण होगा। मौके पर श्री गागराई ने कहा कि खूंटपानी क्षेत्र के विकास के लिए लोग हमें अपना मार्गदर्शन करे। सभी के मार्गदर्शन और सहयोग से खूंटपानी का विकास होगा। खरसावां विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए मुझे चुना गया है। हमारी कोशिश होगी कि अधिक से अधिक क्षेत्र का विकास हो। उन्होने कहा कि झारखंड सरकार विकास कार्य को लेकर समर्पित है। क्षेत्र के विकास के साथ लोगों की सेवा करना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। विधानसभा क्षेत्र के सभी जर्जर एवं कच्ची सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा। क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही हमारी एकमात्र लक्ष्य है। हेमंत सरकार विकास पर विश्वास करती है। यही वजह है कि खरसावां विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य युद्व स्तर पर चल रहा है। उन्होने कहा कि चौमुखी विकास में यातायाता यानी सड़क की भूमिका अहम हो जाती है। जो भी सड़के जर्जर है। सभी सड़कों का निर्माण किया जाएगा। क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही हमारी एकमात्र लक्ष्य है। श्री गागराई ने कहा कि हर गांवो को प्रखंड मुख्यालयों से जोड़ना लक्ष्य दिया। ये सडक काफी दिनों से खराब था। सड़क के निर्माण से बैका के स्थानीय लोगों को काफी सहूलियत मिलेगा। सड़क निर्माण की मांग बहुत पुरानी थी। अब जाकर पूरी हुई है। इस दौरान काफी संख्या में झामुमों, कांग्रेस के नेता-कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे।
September 8, 2026 1: 02 am
Breaking
- सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा
- अशोका इंटरनेशनल स्कूल में झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार जी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि,
- शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर खरसावां में छऊ कलाकारों ने जताया शोक, छऊ नृत्य कला केंद्र में शोकसभा, दो मिनट मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना,
- खरसावां थाना में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कांडों की फाइलें और सीसीटीवी उपकरण जले, आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस जवानों ने आग पर पाया काबू, कई जरूरी सामान जलकर राख
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
