खरसावां के उत्क्रमित उच्च विधालय कृष्णापुर
में अभिभावक शिक्षक संघ गोष्ठी की हुई बैठक, जिला
में सबसे टोप रैंक विधालय में लाने का लक्ष्य,
kharsawan खरसावां प्रखण्ड के उत्क्रमित उच्च विधालय कृष्णापुर में शुक्रवार को अभिभावक शिक्षक संघ गोष्ठी की बैठक हुई। विधालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गणेश चाकी के अध्यक्षता में बैठक की गइ। इस दौरान सभा को संचालन करते शैलेश कुमार तिवारी ने अभिभावकों को कहा कि शिकायत नहीं सुझाव दे, सरकार बच्चों के पढाई संबंधित के लिए हर चिज दे रही है। अभिभावक बच्चों को विधालय भेजने का काम आपका है। हमारे विधालय से प्रति वर्ष बच्चे टॉपर और अच्छे परिणाम हासिल कर रहे हैं। जिला में से सबसे टोप रैंक विधालय में लाने का लक्ष्य है। बच्चों के भविष्य के लिए शिक्षक पर विश्वास और भरोसा करे आपके बच्चे को जरूर होनहार और गुणकारी बनाएंगे। इसके लिए अभिभावकों को जागरूक और बच्चों के प्रति ध्यान देना अतिआवश्यक है। परंतु दुख की बात है कि कृष्णापुर विधालय में कैंपस जैसे खेल कुद एवं साईकिल पारकिंग, पढाई के लिए कमरा नहीं है। इसलिए एडमिशन सिमित तक लिए जाते हैं। सभा हॉल नहीं है। विदित हो की राज्य परियोजना निदेशक रांची के पत्रांक एसएमसी/05/1522021/1034 दिनांक 25 अप्रेल 2022 के आदेशानुसार विधालय की सक्रियता एवं विधालय प्रबंधन समिति को सुदृढ़ करने हेतु नियमित अभिभावकों की मासिक बैठक प्रत्येक माह किया जाना है। बैठक में लिए गए प्रस्तावित प्रमुख बिंदु, नए सत्र से छात्रों की शतप्रतिशत उपस्थिति पर चर्चा, अभिभावकों द्वारा प्रत्येक रविवार एवं गुरूवार को अपने बच्चों का पोषाक को साफ करने के लिए प्रेरित करें, छात्रों को पूर्ण पोषाक में विधालय आने पर चर्चा, विधालय सफल संचालन के लिए प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार को पदमुक्त कर योग्य एवं अनुभवी शिक्षक विशवजीत कुमार सतपती को प्रभारी बनाने हेतु चर्चा किया गया, सडक दुर्घटनाओं को देखते हुए विधालय अवधि में छात्रों को सड़क पर निकलने के लिए प्रतिबंध और अभिभावकों द्वारा अपने बच्चों को लंच एवं पानी बोतल देकर विधालय भेजने को कहा गया। इस बैठक में गोमती महतो, संध्या महतो, सहचरी महतो, सारती नापित, रीता प्रधान, रीना गोप, कल्पणा सामड, सुलोचना गोप, मानी गोप, जयंती गोप, पार्वती मुंडा, लक्ष्मी बाकिरा, सुशीला चाकी आदि अभिभावनक व शिक्षक उपस्थित थे।
शिक्षक विश्वजीत सतपथी प्रधानाध्यापक बानाने की मांग
खरसावां प्रखण्ड के उत्क्रमित उच्च विधालय कृष्णापुर में दो माह पूर्व प्रधानाध्यापक बुधराम गोप सेवानिवृत्त हो चुके है। प्रधानाध्यापक के पद खाली रहने के कारण मनोज कुमार सहायक शिक्षक टीजीटी अंग्रेजी को विधालय का प्रभारी बनाया गया है। परंतु मनोज कुमार की कम उम्र एवं अनुभवी के कमी के कारण विधालय का संचालन इस विधालय के ख्याति के अनुरूप नहीं हो पा रहा है। इसको लेकर ग्रामीणों ने आज अभिभावक एवं विधालय प्रबंधन समिति ने एक बैठक बुलाई जिसमें ग्राम मुखिया रेशमी सोय, ग्राम प्रधान दशरथ महतो समेत काफी संख्या में सभी अभिभावक मौजूद हुए और विचार विमर्श में कर विधालय के योग्य अनुभवी एवं अनुशासन प्रिय सहायक शिक्षक विशवजीत कुमार सतपथी को विधालय का प्रभारी प्रधानाध्यापक बनाया जाने की मांग की गई। ताकि कृष्णापुर विधालय का सही संचालन एवं ख्याति अनुरूप प्रदर्शन हो सके।
June 8, 2026 11: 23 pm
Breaking
- खरसावां-सीनी मार्ग के संतारी में दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई बाइक, एक की मौत, दो घायल
- *उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक सम्पन्न, पेयजल योजनाओं की समीक्षा कर दिए गए आवश्यक निर्देश…* *ड्राई जोन में प्राथमिकता के आधार पर पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने, बंद योजनाओं को पुनः संचालित करने एवं पेयजल परिसंपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर दिया गया जोर…*
- उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में डीसीसी एवं डीएलआरसी की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित, बैंकिंग सेवाओं के विस्तार एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया गया जोर…*
- उपायुक्त ने बिरसा हरित ग्राम योजना के आम बिक्री स्टॉल का उद्घाटन, किसानों की आय वृद्धि एवं प्रत्यक्ष विपणन को मिलेगा बढ़ावा…*
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय मे विश्व पर्यावरण दिवस पर हुई किसान गोष्ठी, किसानों को बदलती जलवायु, घटती मृदा उर्वरता, जैविक खेती एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी चुनौतियों के प्रति जागरूक करना उद्देश्य,
- खरसावां मे निवर्तमान थाना प्रभारी गौरव कुमार की विदाई व नये थानेदार का हुआ स्वागत, सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक सतत प्रक्रिया है-बीडीओ,
- खरसावां में चोरी की बडी वारदात, आधी रात अज्ञात चोर ने घुसकर का अलमारी तोड कर तीन लाख के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी ले उडे चोर,
- खरसावां के खिलारीसाई में महिला समूहों एवं किशोरियों का जेंडर एंड डिजिटल लिटरेसी कार्यशाला संर्पन, डिजिटल सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव पर विशेष जोर,
