कुचाई के सुदूरवर्ती नक्सल क्षेत्र जोम्बरो ग्राम
सभा कर आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका का चयन,
kuchai कुचाई प्रखंड के सुदूरवर्ती नक्सल क्षेत्र स्थित रोलाहातु पंचायत के जोम्बरो में ग्राम सभा कर आंगनबाड़ी सेविका का चयन किया गया। सेविका का चयन प्रखंड बिकास पदाधिकारी सह प्रभारी सीडीपीओ साधु चरण देवगम की उपस्थिति में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस ग्राम सभा की अध्यक्षता ग्राम प्रधान श्री प्रधान हेम्ब्रम ने किया। जिसमें सेविका पद हेतु कुल तीन आवेदन प्राप्त हुए था। वहीं योग्यता को देखते हुए राहिल टूटी को आंगनबाड़ी केंद्र जोम्बरो का सेविका पद के लिए सर्वसम्मति से चयन किया गया। साथ ही मनोनीत पत्र भी सौंप दिया गया। इस दौरान मुख्य रूप से इस ग्राम सभा में पंचायत के मुखिया सात्री सांगा, शिक्षक अरविंद कुमार, गोपी मुंडा, एसके गोस्वामी, बोनस हेम्ब्रम, हनुक हेम्ब्रम, महिला पर्यवेक्षिका सरस्वती मांझी, बेलमती जोंको, रोटे मुण्डा, गोपी मुंडा आदि ग्रामीण उपस्थित थे।
July 23, 2026 6: 55 pm
Breaking
- जिला फुटबॉल लीग: दीनबंधु चक्रधरपुर की पहली जीत, सेरेंगदा ने आरएफटीसी को हराकर किया उलटफेर
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
