सरायकेला में जिला युवा कांग्रेस की बैठक में आगामी
कार्ययोजना पर बनी रणनीति, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर संगठन
मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को मिला नया टास्क,
seraikella-kharsawan सरायकेला खरसावां में कांग्रेस को विस्तार देने के कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कोशिशें होंगी। इसके लिए सरायकेला परिसदन में जिला युवा कांग्रेस कमिटि सरायकेला खरसावां की कार्यकारणी की एक बैठक जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला प्रभारी सत्यम सिंह के उपस्थिति में पार्टी को जमीनी स्तर पर संगठित एवं मजबूत करने के लिए कार्ययोजना पर रणनीति बनाई गई। इन बैठकों का उद्देश्य पार्टी की लंबी अवधि की रणनीति तैयार करना है। जिला में कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए विशेष कार्य योजना बनाई जाएगी। पार्टी कार्यकर्ताओं को मिशन मोड में काम करने के निर्देश दिया गया। कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि झारखंड में पार्टी की उपस्थिति को फिर से मजबूत करने के लिए जनसंवाद, मीडिया रणनीति और संगठनात्मक मजबूती पर विशेष ध्यान देना होगा। मौके पर श्री मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस पाटी की अगली बैठक अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में सुनिश्चित किया गया है। इस दौरान सरकारी योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लोगों को अधिक से अधिक जोडने पर बल दिया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र कुमार मिश्रा, जिला प्रभारी सत्यम सिंह, कृष्णा बोईपाई, टीकू मोदी, विशाल होनहागा, सुखलाल होनहागा, बबलू सोरेन, रुईदास चाकी, मनोज कुमार सिंह मुंडा, रमेश बालमुचू, राजाराम पाड़ेया, कन्हैयालाल सामड, रामचंद्र लोहार, सौरभ तांती, शंकर दिग्गी, बरजू लोहार, बुधराज दिग्गी, सेलाय पाड़ेया, रुईदास पाडेया, करन होनहागा, सुरज मुखी, सुन्दर बानसिंह, मन्नू मुदी, राजू तांती, चीकू मुदी, रौशन तांती, रोहित तांती, सुभाष तांती, रबिन्द्र बाँकिरा, बलराम पाडेया, बिशाल होनहागा आदि उपस्थित थे।
September 7, 2026 10: 44 am
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
