खरसावां में मॉ तारणी पूजा पर निकली कलश यात्रा विधिवत पूजा-अर्चना कर गांव सुख-शांति की कामना
Kharsawan खरसावां के बेहरासाई में श्री श्री मॉ तारणी पूजा धुमधाम से की गई। पूजा में महिलाएं व्रत रखकर महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। खरसावां के तलसाई स्थित सोना नदी घाट में पूरोहित द्वारा संक्लप कराकर जल शुद्विकरण मंत्रोच्चार के साथ किया गया। वही पुरूष व महिलाएं नंगे पैर विधि विधान के साथ कलश में जल भरकर गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा के दौरान श्रद्वालुओं द्वारा मां की जयकारो से क्षेत्र भक्तिमय हो गया। वही कलश यात्रा खरसावां के तलसाई, बजारसाई, कुम्हारसाई सहित कई गांवो से भ्रमण कर बेहरासाई स्थित मां तारणी मंदिर पहुचकर यज्ञ मंड़प के चारो ओर जल से भरे कलश को स्थापित कर पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना किया गया। साथ ही गांव की सुख-शांति की कामना की। पूजा में आसपास के गांवो से महिला पुरूष काफी संख्या में जुटे रहे। और मां तारणी के समक्ष अपना शीश झुकाते हुए पूजा-अर्चना की। वही पूरोहित ने बताया कि मां तारणी की पूजा आस्था व विश्वास से जुडी है। मां की पूजा-अर्चना से आने वाले बाधाओं को दूर कर सुख शांति लाती है। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्वालु उपस्थित थे।
September 7, 2026 10: 09 pm
Breaking
- सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा
- अशोका इंटरनेशनल स्कूल में झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार जी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि,
- शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर खरसावां में छऊ कलाकारों ने जताया शोक, छऊ नृत्य कला केंद्र में शोकसभा, दो मिनट मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना,
- खरसावां थाना में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कांडों की फाइलें और सीसीटीवी उपकरण जले, आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस जवानों ने आग पर पाया काबू, कई जरूरी सामान जलकर राख
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
