खरसावां के सेवानिवृत प्रखंड कृषि पदाधिकारी को दी गई भावभीनी विदाई, सेवानिवृत एक सरकारी प्रक्रिया है-प्रधान माझी
खरसावां
खरसावां प्रखंड मुख्यालय के सभागार में सेवानिवृत प्रखंड कृषि पदाधिकारी जगबंधु महतो का विदाई समारोह आयोजित किया गया। उनकी 34 वर्ष चार माह और तीन दिन के कार्यकाल की प्रशंसा की गई। श्री महतो दिक्कत 28 सितंबर 1991 को कुचाई में अपना योगदान दिया था। उसके बाद वह मनोहरपुर, गम्हरिया, राजनगर मे योगदान देने के खरसावां में अपनी सेवा देते हुए सेवानिवृत हो गए। उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान मांझी ने कहा कि सेवानिवृत्ति एक प्रक्रिया है। कभी भी अपने क्षेत्र के लोगों की समस्या से घबराना नहीं चाहिए। जहां तक हो सके उनका कार्य करने का काम करना चाहिए। इस दौरान प्रखंड व अंचल पदाधिकारी व कर्मचारियों ने कहा कि बीएओ श्री महतो ने निस्वार्थ भाव से प्रखंड के हरेक वर्ग के लिए काम किया है। अपने कार्यकाल में प्रखंड वासियों को एक भी शिकायत का मौका नही मिला। उन्होने अपने अधिनस्त कर्मी व पंचायत के जनप्रतिनिधि को विकास कार्य मे हर संभव मदद की। गरीब व मजदूरों को रोजगार देने का काम किए श्री महतो की याद ब्लॉक ही नही पुरे प्रखंड को हमेशा आएगा। वही श्री महतो ने कहा कि अपने कार्यकाल में लोगों से मिले सहयोग व समर्थन के लिए आभार प्रकट किया। लोगो के साथ साथ प्रखंड के कर्मचारियों व जनप्रतिनिधियों ने उन्हे अपना पूरा सहयोग दिया। जिससे वे सफलतापूर्वक अपने कार्यो का निर्वाहन कर सके। इस दौरान सेवानिवृत प्रखंड कृषि पदाधिकारी जगबंधु महतो को ट्रॉली बैग, गुलदस्ता सहित अन्य भेंट देकर भावभीनी विदाई दी गई। साथ ही उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गई। विदाई समारोह में मुख्य रूप से खरसावां बीडीओ प्रधान माझी, सीओ कप्तान सिंकू, प्रधान लिपिक राजेश त्रिवेदी, बीपीओ रानो बास्के, लेखा सहायक बबलु महतो आदि प्रखंड व अंचल कर्मी उपस्थित थे।
October 23, 2026 2: 33 am
Breaking
- खरसावां के लोसोदिकी में दहकते अंगारों पर चले मां मनसा के भक्त, हठभक्ति और आस्था का दिखा अद्भुत संगम, श्रद्वालुओं की मौजूदगी में निभाई गई वर्षों पुरानी परंपरा,
- खरसावां के सरस्वती शिशु मंदिर की नई प्रबंधन समिति गठित, सुमंत चन्द्र महांती बने अध्यक्ष, बैद्यनाथ मालाकार को सचिव और प्रभाकर मंडल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी,
- खरसावां-कुचाई में हर्षाेल्लास के साथ हुई सर्पों की देवी मां मनसा की पूजा-अर्चना कर सुख-शांति व समृद्धि की कामना,
- सरायकेला के मुरुप में विजया दशमी पर एकादशी को माता दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए दहकते अग्निकुंड पर नंगे पांव चलकर दिखाए भक्ती, उमड़ी श्रद्धालूओं की भीड़
- श्री सीमेंट कंपनी के निर्माणाधीन बाउंड्री वॉल से सरिया चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार, खरसावां पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सरिया किया बरामद,
- पिता की हत्या के आरोप में बेटा गिरफ्तार, खून से सना चाकू और ईंट बरामद सिनी ओपी क्षेत्र के धातकीडीह गांव का मामला, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ा मृतक की पत्नी के लिखित आवेदन पर दर्ज हुआ था मामला, हत्या में प्रयुक्त सामान जब्त
- तिरुलडीह गोलीकांड के शहीदों को विभिन्न दलों के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, 44 साल बाद भी शहीद परिवार को सम्मान और नौकरी नहीं मिलने का उठा मुद्दा
- राजखरसावां मे सिंदूर खेल बंगाली महिलाओं ने दी मां दुर्गा को अंतिम विदाई, बोलीं-हे मां अगले साल फिर आना…,
