खरसावां में उड़िया लोगों ने किया उड़िया कैलेंडर का विमोचन,
उड़िया भाषा-साहित्य का विकास ही हमारा लक्ष्य-सुशील सांडगी
kharsawan खरसावां के श्री राधा माधव मंदिर प्रांगण में उड़िया समाज के लोगों उड़िया कैलेंडर का विमोचन किया गया। मौके पर उत्कल सम्मेलनी सरायकेला-खरसावां के जिला परिदर्शक सुशील षाड़ंगी ने कहा ओडिया भाषा-साहित्य का विकास लक्ष्य है। विकास के प्रति उत्कल सम्मेलनी गंभीर है। उड़िया भाषा-साहित्य के विकास के बिना समाज का विकास संभव नहीं है। उड़िया समाज के लोगों को अपनी जीवनशैली में भाषा-साहित्य को उतारना होगा। सामाजिक हित के लिए युवाओं को आगे आने की जरूरत है। शैक्षणिक समाज पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि उड़िया समाज के लोग अपने बच्चों को मातृभाषा में शिक्षा दें, तभी हम समाज का विकास कर सकते है। उड़िया भाषा-साहित्य को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान उड़िया कैलेंडर के विमोचन में उड़िया कैलेंडर के संपादक बादल भूइंया, उत्कल सम्मेलनी जिला परिदर्शक सुशील षाड़ंगी, सचिव अजय कुमार प्रधान, बिरोजा पति, भरत मिश्रा, दाता कुष्ण बेहरा, सरजो कुमा पति, तिलोचन प्रधान, राकेश विषई, रंजीत मंडल, प्रवीन षांडगी, गुडू शतपति, गौरांगो शतपति, पुरनो मिश्रा, मनोज दे, माखन नंद आदि उपस्थित थे।
September 7, 2026 9: 58 pm
Breaking
- सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा
- अशोका इंटरनेशनल स्कूल में झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार जी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि,
- शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर खरसावां में छऊ कलाकारों ने जताया शोक, छऊ नृत्य कला केंद्र में शोकसभा, दो मिनट मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना,
- खरसावां थाना में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कांडों की फाइलें और सीसीटीवी उपकरण जले, आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस जवानों ने आग पर पाया काबू, कई जरूरी सामान जलकर राख
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
