खरसावां में पूर्व विधायक के निधन पर श्रद्वाजंलि सभा,
भाजपाईयों ने मौन रखकर उनकी आत्मा शांति की प्रार्थना,
राजनीति में उनकी कमी हमेशा खलेगी-अर्जुन मुंडा
kharsawan खरसावां के पूर्व विधायक गुलाब सिंह बानरा के निधन पर शनिवार को खरसावां पथ निरीक्षण भवन में भाजपा के द्वारा एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। स्वगीय बानरा को श्रद्वाजंलि देते हुए झारखंड के पुर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि गुलाब सिंह बानरा एक महान, सहज, सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। खरसावां की राजनीति में उनकी कमी हमेशा खलेगी। उन्होने जीवन का उदहारण प्रस्तुत करते हुए समाज की सेवा की। साथ ही ईश्वर अपने चरण में स्थान दे। जो भी मनुष्य इस संसार में आया है। प्राकृतिक का स्वाभाविक नियम है उसे वापस भी जाना है। इस बीच की जो कालखंड होते है। जो अपने जीवन काल में जन सरोकारो से सामाजिक जीवन के मुल्यो से और हमेशा संवेदनशील होकर एक रचनात्मक कृतियों के माध्यम से वहा एक ऐसा स्थान बनाता है।जो स्थान को भरना कठिन हो जाता है। इस लिए स्वगीय बानरा के स्थान को नही भरा जा सकता है। उन्होने कहा कि यह श्रद्धांजलि सभा एक औपचारिकता नहीं कि हमने दीप जलाए। हम उनके जीवन से क्या सीख रहे हैं। उनके जीवन से सीख करके समाज, देश, राष्ट्र, गांव टोले सहित झारखंड के भविष्य को कैसा देखना चाहते हैं। व्यापारिक प्रतिष्ठान झारखंड राज्य नहीं है। झारखंड राज्य एक संवेदना से बलिदानी से, त्यागो से ऐसे लोगों से पैसा कमाने के लिए, प्रतिष्ठा के लिए राजनीतिक नहीं किया। उन्होंने निर्विकार होकर समाज की सेवा सेवा की। ऐसे लोगों को जब हम श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उन्हें तो श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। भविष्य के लिए हमें रास्ता दिखाई देता है। इसलिए यह श्रद्धांजलि सभा एक औपचारिकता के लिए नहीं है कि हम एक कार्यक्रम का आयोजन किया। बल्कि उनसे हमें प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। इस श्रद्वाजंलि सभा में मुख्य रूप से पùश्री चामी मुर्मू, प्रमुख मनेन्द्र जामुदा, जिप सावित्री बानरा, लखीराम मुंडा, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, बिजय महतो, संतोष बानरा, संजोता बानरा, सिद्वेश्वर सिंहदेव, रमानाथ महतो, विश्वजीत प्रधान आदि भाजपाई शामिल थे।
July 23, 2026 10: 43 pm
Breaking
- जिला फुटबॉल लीग: दीनबंधु चक्रधरपुर की पहली जीत, सेरेंगदा ने आरएफटीसी को हराकर किया उलटफेर
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
