खरसावां मॉडल स्कूल की सारिया खानम जिले में साइंस की
थर्ड टॉपर को उपायुक्त ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित,
saraikella kharsawan बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत जिला स्तर पर आयोजित राष्ट्रीय बालिका दिवस-2025 के अवसर पर जिले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को समाहरणालय सभागार में सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मॉडल स्कूल खरसावां के कक्षा 12वीं, इंटर साइंस परीक्षा में सरायकेला-खरसावां जिले में तृतीय स्थान पाने वाली छात्रा सारिया खानम पिता मो० मोसाहिद खान को एक प्रशस्ति-पत्र के साथ 5000 रुपए की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त सरायकेला-खरसावां, उप-विकास आयुक्त, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। गौरतलब है कि विद्यालय के साइंस के विद्यार्थी सारिया खानम विगत 2024 की परीक्षा में कुल 440 अर्थात 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में थर्ड और कोल्हान प्रमंडल में पांचवां स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन करते हुए उत्कृष्ट सम्मान प्राप्ति के जगह बना लिए थे। इस विषय पर प्रभारी प्रधानाचार्या बासुमति मिश्रा ने कहा कि सारिया खानम अन्य विद्यार्थियों के लिए एक अनुकरणीय छात्रा है। हमारे विद्यालय में शिक्षकों के साथ-साथ संसाधनों का अभाव रहते हुए भी इस प्रकार का उत्कृष्ट रिजल्ट लाकर हमें गौरवान्वित करना, वाकई एक प्रसंशनीय है और अन्य परीक्षार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत भी है। इसके लिए विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार के प्रभारी प्रधानाचार्या बासुमति मिश्रा, शिक्षिका शशिवाला बागे, शिक्षक जीडी महन्त, सतीश सेन प्रधान, बासंती महतो, चंदन कुमार महतो, प्रियतम सिंह, पुष्पा महतो, सुनीता महतो आदि की तरफ से उज्जवल भविष्य एवं उच्च शिक्षा हेतु हार्दिक शुभकामनाएं दी गई।
July 23, 2026 6: 55 pm
Breaking
- जिला फुटबॉल लीग: दीनबंधु चक्रधरपुर की पहली जीत, सेरेंगदा ने आरएफटीसी को हराकर किया उलटफेर
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
