खरसावां के मॉडल स्कूल में विद्यार्थियों को गेस्ट लेक्चर
में इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी के बारे में दी गई जानकारियां
kharsawan खरसावां के मॉडल स्कूल वोकेशनल टीचर सतीश सेन प्रधान की तरफ से इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी विषय पर एक गेस्ट लेक्चरर करवाया गया। इसमें इंटर ग्यारहवीं के लगभग सभी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में गेस्ट लेक्चर के रूप में रुंगटा स्टील प्लांट चालियामा के जूनियर इंजीनियर आशीष कुमार को आमंत्रित किया गया था। इस मौके पर प्रभारी प्रधानाचार्या बासुमति मिश्रा ने अतिथि शिक्षक को स्वागत करते हुए आईटी विभाग की प्रशंसा की और कहा कि कंप्यूटर विज्ञान विभाग हमेशा ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। जिसके माध्यम से छात्रों को विभिन्न प्रकार की तकनीक के बारे में जानकारियां प्रदान की जाएगी। इस विषय पर सभी विद्यार्थियों को तकनीकी और व्यवहारिक ज्ञान में बढ़ोतरी होते रहेगी। पहले इन विषय पर शिक्षकों का अभाव था। परंतु अभी पिछले दिसंबर महीना में सतीश सेन प्रधान आईटी सेक्टर में शिक्षक के रूप में प्रतिस्थापित होने के बाद हमारे विद्यालय के विद्यार्थी बड़ी लगन से तकनीकी ज्ञान सीख रहे हैं। तकनीकी ज्ञान की शिक्षा देते हुए अतिथि शिक्षक आशीष कुमार ने डेटा साइंस के बारे में बात करते हुए छात्रों को डेटा साइंस की मदद से डेटा को संभालने की तकनीकों से परिचित करवाया। इस कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों की लगन और तन्मयता को देखते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापिका बासुमति मिश्रा, शिक्षिका शशिवाला बागे, शिक्षक जीडी महन्त, बासंती महतो, चंदन कुमार महतो, प्रियतम सिंह, पुष्पा महतो, सुनीता महतो आदि ने सभी को धन्यवाद देते हुए उज्जवल भविष्य की कामनाएं की।
July 24, 2026 1: 29 am
Breaking
- जिला फुटबॉल लीग: दीनबंधु चक्रधरपुर की पहली जीत, सेरेंगदा ने आरएफटीसी को हराकर किया उलटफेर
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
