खरसावां में उन्नति का पहिया कार्यक्रम के तहत
220 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण, बच्चे मन
लगाकर पढ़ें, यही झारखंड सरकार की सोच है-बीईईओ
kharsawan झारखंड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजना उन्नति का पहिया कार्यक्रम के तहत मंगलवार को राजकीय मध्य विद्यालय आमदा में परिसर में सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले आठवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया। खरसावां प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी नवल किशोर सिंह, सांसद प्रतिधिनि प्रमेन्द्र कुमार मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि अनुप सिंहदेव, मुखिया सुनीता तापे, मुखिया विशुलाल माझी आदि द्वारा साइकिल वितरण कार्यक्रम का संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। छात्र-छात्राओं के बीच 220 साइकिल का वितरण करते हुए श्री सिंह ने कहा कि राज्य सरकार में विकास की गंगा बह रही है। लगातार क्षेत्रवासियों को सीधे तौर पर लाभ देने का काम किया जा रहा है। साइकिल मिलने से सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को अब आने-जाने में कोई परेशानी नहीं उठानी होगी। बच्चे मन लगाकर पढ़ें, यही झारखंड सरकार की सोच है। इससे बच्चे उत्साहित होंगे तथा शिक्षण कार्य में सुधार होगा। ड्रॉप आउट बच्चों की संख्या में कमी आएगी एवं नियमित रूप से विद्यालय आने को प्रेरित होंगे। वही सांसद प्रतिनिधि व विधायक प्रतिनिधि ने बच्चों के लिए सावित्रीबाई फुले किशोरी योजना, गुरुजी क्रेडिट कार्ड, मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना आदि झारखंड सरकार द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए चलाया जा रहा है। आप छात्र इन सब योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान मुख्य रूप से बीपीओ पंकज कुमार महतो, माजीद खान, राजा पाडेय, सुरेश महांती, प्रखंड कल्या पदाधिकारी सहित कई शिक्षक उपस्थित थे।
April 24, 2026 2: 01 pm
Breaking
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
- सरायकेला एसडीओ ने कुचाई कल्याण अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने का दिया निर्देश,
- कुचाई के बिरहोर गांव जोड़ासारजम में “सुजल स्वच्छ संवाद” कार्यक्रम संर्पन्न, प्रत्येक ग्रामीणो को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना प्राथमिकता- उपायुक्त
- जिले के विभिन्न गांवो में डायन प्रथा पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों को किया जागरूक, यदि कोई बीमारी को डायन प्रथा से जोड़ता है तो यह महज अंधविश्वास है, इससे दूर रहने की अपील,
- जयपुर और बाघमुण्डी के जनता अपना भविष्य के लिए वोट करें- जयराम महतो *जयपुर- बाघमुण्डी की जनता टीएमसी- बीजेपी के जंगल राज और डर राज को एक साथ अलविदा कहने को तैयार- देवेन्द्र नाथ महतो ।*
- सरायकेला-खरसावां की नई एसपी निधि द्विवेदी से AISMJWA प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात
- आयुष ग्राम रघुनाथपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 41 ग्रामीणों की निःशुल्क जांच एवं होमियोपैथी औषधि वितरण…*
