कुचाई में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना तहत
शतप्रतिशत अनुदान पर लाभुक के बीच बॉयलर चुजा का वितरण,
झारखंडी पशुपालकों के लिए पशु असली धन-बीडीओ
kuchai झारखंड सरकार के कल्याण विभाग की ओर से मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत शनिवार को कुचाई में शतप्रतिशत अनुदान पर कुचाई के दो किसानों के बीच चार सौ बॉयलर चूजों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कुचाई प्रमुख गुडडी देवी, प्रखंड बिकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम, जिला परिषद सदस्य जिग्गी हेम्ब्रम एवं प्रखंड कल्याण पदाधिकारी दीपनाथ माडी ने संयुक्त रूप से वितरण किया। मौके पर श्री देवगम ने कहा कि झारखंडी पशुपालकों के लिए पशु असली धन है। सरकार ने किसानों की आय को दोगुना करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पशुधन योजना चला रही है। झारखंड में किसानों को कृषि और पशुपालन से आत्मनिर्भर बनना इन योजनाओं का उद्देश्य है। उन्होने कहा कि अब कृषि और पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए राज्य में मुख्यमंत्री पशुधन योजना चलाई जा रही है। क्योंकि कृषि और पशुपालन एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। अगर पशुपालन को बढ़ावा मिलेगा तो कृषि क्षेत्र में भी विकास होगा। इससे किसानों की आय बढ़ेगी। जबकि श्रीमति देवी ने कहा कि झारखंड को पशुपालन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के लिए इस योजना की शुरुआत की गई है। राज्य सरकार का मानना है कि आदिवासी बहुल राज्य के लिए यह योजना का फायदेमंद हो सकती है। ब्रायलर पालन आमदनी का एक अच्छा स्त्रोत है। इससे किसान समृद्ध बन सकते हैं। लाभुकों से चूजों को कुछ दिन अलग में रखकर अच्छी तरह से देखभाल करने का परामर्श दिया। इस दौरान मुख्य रूप से प्रमुख गुडडी देवी, बीडीओ साधु चरण देवगम, जिप जिग्गी हेम्ब्रम, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी दीपनाथ माडी, सतन साहु, कमल रजक, सनी कुमार आदि उपस्थित थे।
September 7, 2026 9: 19 pm
Breaking
- सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा
- अशोका इंटरनेशनल स्कूल में झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार जी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि,
- शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर खरसावां में छऊ कलाकारों ने जताया शोक, छऊ नृत्य कला केंद्र में शोकसभा, दो मिनट मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना,
- खरसावां थाना में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कांडों की फाइलें और सीसीटीवी उपकरण जले, आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस जवानों ने आग पर पाया काबू, कई जरूरी सामान जलकर राख
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
