खरसावां के 500 बेड निर्माणाधीन अस्पताल को पूर्ण
कराने, कुचाई सिल्क के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग
पर मुख्यमंत्री को खरसावां विधायक ने सौंपा ज्ञापन,
kharsawan खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर सरायकेला-खरसावां के विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही विधायक ने खरसावां के आमदा में 500 बेडड निर्माणाधीन अस्पताल के शेष कार्य जल्द पूर्ण कराने के लिये आवंटन उपलब्ध कराने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल के बन जाने से सरायकेला-खरसावां सहित पश्चिमी सिंहभूम जिला के लोगों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में लाभ पहुंचेगा। इसके अलावे खरसावां, कुचाई सहित कोल्हान क्षेत्र में सिल्क उद्योग की बेहतरी के लिये आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि तसर की खेती को बढ़ावा दे कर किसानों के साथ साथ महिलाओं को स्वरोजगार से जोडा जा सकता है। इसके साथ ही विधायक ने खरसावां शहीद स्मारक को विश्व पटल पर एक अलग पहचान दिलाने के लिये आवश्यक कदम उठाने, नयी योजना लेने तथा शहीदों के सम्मान में निर्मित शहीद स्मारक के पूर्ण रूपेण विकास करने की मांग की है।
July 24, 2026 1: 45 am
Breaking
- जिला फुटबॉल लीग: दीनबंधु चक्रधरपुर की पहली जीत, सेरेंगदा ने आरएफटीसी को हराकर किया उलटफेर
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
