खरसावां में आदिवासी हो समाज महासभा की बैठक,
आदिवासी मुद्दों के समाधान और उनके विकास पर बल,
kharsawan खरसावां के आदिवासी हो समाज महासभा कार्यालय में अशोक मानकी की अध्यक्षता में एक बैठक की गई। जिसमें आगामी 19 जनवरी 2025 को महासभा के जिला कार्यालय बड़बिल में मुंडा, मानकी, ग्राम प्रधान, महतो, माझी एवं परगनाओ की संयुक्त बैठक होनी है। जिसकी तैयारी को लेकर विचार विमर्श किया गया। साथ ही आदिवासी क्षेत्र में स्थानीय संस्थाएँ जैसे ग्राम सभा आपके जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ग्राम सभा का मुख्य उद्देश्य आदिवासी मुद्दों के समाधान और उनके विकास को सुनिश्चित करना है। पेसा एक्ट द्वारा, गांवों और आदिवासी आबादी वाले क्षेत्रों को खास देखभाल मिलती है और उनके विकास की जिम्मेदारी ग्राम सभा को सौंपी जाती है। पेसा नियमों के लागू होने से ग्राम सभा की भूमिका और जिम्मेदारियों को बहुत अहमियत मिली है। इस पर विचार विमर्श किया गया। सरायकेला में होने वाली बैठक में जिला के सभी प्रखंडों से मुंडा, मानकी, ग्राम प्रधान, महतो, माझी एवं परगना शामिल होंगे। जिसमें पेसा कानून 1996 को लेकर चर्चा की जाएगी। इस चर्चा में कानून की जानकारी रखने वाले विशेषज्ञों से संपर्क कर बैठक में शामिल करने को लेकर कमेटी के द्वारा प्रयास किया जा रहा है। इस बैठक में मुख्य रूप सेइ ग्राम मुंडा लाल सिंह हेंब्रम, सुखराम सोय, तूराम बोयपाई, गणेश सरदार, टेने सोय, सुखराम मानकी, मनोज कुमार सोय, सालन सोय, सुरज सोय आदि उपस्थित थे।
March 8, 2026 12: 54 am
Breaking
- सरायकेला नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने टिउनिया गांव में आयोजित 108 कुंज नाम किर्तन का किया शुभारंभ,
- निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष ने की विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक,
- गृह रक्षक भर्ती: 17 मार्च से सरायकेला में शारीरिक व लिखित परीक्षा, अभ्यर्थियों को सुबह 5 बजे पहुंचने का निर्देश
- सिंहभूम सांसद श्रीमती जोबा मांझी द्वारा समाहरणालय परिसर से बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता रथ को दिखाई गई हरी झंडी, कहा– सामूहिक प्रयास से ही बदलाव संभव*
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सरायकेला समाहरणालय में जिला स्तरीय कार्यक्रम, महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया गया जोर
- गम्हारिया के विभिन्न गांवो में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आयुष पद्धति के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक, आयुष केवल रोगों का इलाज नहीं, बल्कि जीवन जीने की है एक स्वस्थ पद्धति
- पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा 8 मार्च को कुचाई और खरसावां दौरे पर, कई सामाजिक कार्यक्रमों में होंगे शामिल,
- उपायुक्त द्वारा प्रखंड राजनगर का औचक निरीक्षण, विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…*
