अर्जुन मुंडा की माताजी के निधन पर सांसद कालीचरण मुंडा ने दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार से मिलकर जताई संवेदना
Jamshedpur
खूंटी लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण मुंडा सोमवार को जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचे। यहां उन्होंने अर्जुन मुंडा की पूज्य माताजी के आकस्मिक निधन पर उनके पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि अर्पित की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान सांसद कालीचरण मुंडा ने शोकाकुल अर्जुन मुंडा एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने इस कठिन समय में परिवार के प्रति अपनी एकजुटता जताते हुए हरसंभव साथ देने का भरोसा दिलाया।
सांसद ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इस अवसर पर स्थानीय कार्यकर्ता, शुभचिंतक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
November 23, 2026 7: 17 pm
Breaking
- अर्जुन मुंडा की माताजी के निधन पर सांसद कालीचरण मुंडा ने दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार से मिलकर जताई संवेदना
- पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, 93 वर्ष की आयु में निधन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने फोन कर जताया शोक, जमशेदपुर में अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब, राजनीतिक, सामाजिक और औद्योगिक जगत की दिग्गज हस्तियों ने पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
- खरसावां में पारंपरिक ग्राम प्रधानों को किया सम्मानित, पारंपरिक ग्राम व्यवस्था झारखंड की सामाजिक एकता, सांस्कृतिक पहचान और स्वशासन की सदियों पुरानी विरासत-बीडीओ,
- खरसावां में झारखंड जनशक्ति मंच की बैठक 25 नवंबर को नई राजनीतिक पार्टी के गठन पर होगी चर्चा,
- खरसावां में मिनी ग्रामीण चर्चा का भव्य आगाज, पारंपरिक जुलूस निकाल शहीदों को दी श्रद्धांजलि, आदिवासी अस्मिता, संस्कृति, विरासत और सामाजिक एकता का लिया संकल्प,
- ऑल इंडिया चौंपियन झारखंड टीम के खिलाड़ी सुमित सौरभ पूर्ति का खरसावां में भव्य स्वागत, खेल प्रेमियों ने फूल-माला और शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित, राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में निभाई अहम भूमिका,
- झारखंड लगातार दूसरी बार बना एसजीएफआई नेशनल चैंपियन, दिल्ली को हराकर रचा इतिहास, अंडर-14 फुटबॉल में झारखंड की शानदार जीत, खरसावां के सुमित सौरव पूर्ति ने भी दिखाया दमदार खेल,
- खूंटपानी के हॉर्टिकल्चर कॉलेज में बिरसा जयंती पर तीन दिवसीय समारोह संर्पन्न, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला, तीरंदाजी और भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने मारी बाजी, बिरसा मुंडा के जीवन पर आधारित नाटक ने मोहा मन,
