खुंटपानी के पोरलोंग में बिरसा जयंती पर फुटबॉल का रोमांच, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, सालेन एफसी
को पराजित कर बानरा स्पोर्टिंग क्लब रुईडी बना चौंपियन,
Khutpani
खुंटपानी प्रखंड के पोरलोंग गांव स्थित फुटबॉल मैदान में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर बीर बिरसा सोसाइटी कमिटी के तत्वावधान में दो दिवसीय फुटबॉल एवं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आसपास के विभिन्न गांवों की टीमों ने हिस्सा लिया। दो दिनों तक चले इस खेल महोत्सव में खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बानरा स्पोर्टिंग क्लब रुईडी की टीम का दबदबा रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया। साथ ही विधायक ने विजेता व उपविजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। फुुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबला में सालेन एफसी को 1-0 से पराजित कर बानरा स्पोर्टिंग क्लब रुईडी ने खिताबी जीत दर्ज की। सालेन एफसी की टीम उपविजेता रही। वहीं सोनरो की टीम तीसरे और भोया की टीम चौथे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में विजेता रहे बानरा स्पोर्टिंग क्लब रुईडी को खस्सी एवं 2,000 रुपये नकद, उपविजेता रही सालेन एफसी को खस्सी एवं 1,500 रुपये, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली सोनरो की टीम को खस्सी एवं 1,000 रुपये तथा चौथे स्थान पर रही भोया की टीम को खस्सी एवं 800 रुपये नकद देकर सम्मानित किया गया। वहीं पांचवें से आठवें स्थान तक की टीमों को भी नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। मौके पर श्री गागराई ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष, त्याग और बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष करते हुए जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाज और क्षेत्र के विकास में सभी को अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत है उन्हें उचित मंच और अवसर उपलब्ध कराने की। फुटबॉल एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं से ग्रामीण युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। इस दौरान मुख्य रूप से दुर्गाचरण पाडिया, डिंबू तियू, हरिश पुरती, करण मेलगांडी, मालखान सिंह लेयांगी, कुडिया मेलगांडी, सामु मेलगांडी, रबी मेलगांडी, सुरा मेलगांडी आदि खेलप्रेमी उपस्थित थे।
November 18, 2026 12: 39 am
Breaking
- झारखंड लगातार दूसरी बार बना एसजीएफआई नेशनल चैंपियन, दिल्ली को हराकर रचा इतिहास, अंडर-14 फुटबॉल में झारखंड की शानदार जीत, खरसावां के सुमित सौरव पूर्ति ने भी दिखाया दमदार खेल,
- खूंटपानी के हॉर्टिकल्चर कॉलेज में बिरसा जयंती पर तीन दिवसीय समारोह संर्पन्न, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला, तीरंदाजी और भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने मारी बाजी, बिरसा मुंडा के जीवन पर आधारित नाटक ने मोहा मन,
- खुंटपानी के पोरलोंग में बिरसा जयंती पर फुटबॉल का रोमांच, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, सालेन एफसी को पराजित कर बानरा स्पोर्टिंग क्लब रुईडी बना चौंपियन,
- एसजीएफआई नेशनल अंडर-14 फुटबॉल के फाइनल में पहुंचा झारखंड, सुमित सौरभ पूर्ति ने दागे दो गोल, सेमीफाइनल में जम्मू-कश्मीर को दी करारी शिकस्त, आज दिल्ली से खिताबी भिड़ंत,
- खरसावां में फुटबॉल का महासंग्राम शुरू, 32 टीमें दिखाएंगी दमखम, गोंदपुर में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज,
- कुचाई के दलभंगा मे बिरसा जयंती पर फुटबॉल का रोमांच, दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य आगाज, बिरसा मुंडा का संघर्ष आज भी प्रेरणास्रोत-नरसिंह मुंडा,
- कुचाई के दलभंगा मे बिरसा जयंती पर फुटबॉल का रोमांच, दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य आगाज, बिरसा मुंडा का संघर्ष आज भी प्रेरणास्रोत-नरसिंह मुंडा,
- विधानसभा स्तरीय निबंध व क्विज प्रतियोगिता में कृष्णापुर विद्यालय का दबदबा, क्विज में तनिष्क कुमार सिंहदेव ने हासिल किया प्रथम स्थान, निबंध में मौसमी महतो बनीं विजेता; महिमा चाकी भी टॉप-10 में शामिल,
