एसजीएफआई नेशनल अंडर-14 फुटबॉल के फाइनल में पहुंचा
झारखंड, सुमित सौरभ पूर्ति ने दागे दो गोल, सेमीफाइनल में जम्मू-कश्मीर
को दी करारी शिकस्त, आज दिल्ली से खिताबी भिड़ंत,
Kharsawan
मध्य प्रदेश के छतरपुर में आयोजित एसजीएफआई नेशनल अंडर-14 बॉयज फुटबॉल प्रतियोगिता में झारखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। लगातार जीत दर्ज कर झारखंड के युवा खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और बेहतरीन टीमवर्क का लोहा मनवाया है। खास बात यह रही कि सेमीफाइनल मुकाबले में आवासीय फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र खरसावां के प्रशिक्षु खिलाड़ी सुमित सौरभ पूर्ति ने दो गोल दागकर झारखंड की जीत में अहम भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में झारखंड की टीम ने शुरुआत से ही दमदार प्रदर्शन किया। ग्रुप स्टेज के पहले मुकाबले में झारखंड ने आईबीएसओ दिल्ली की टीम को 5-0 से करारी शिकस्त दी। इसके बाद दिल्ली के साथ मुकाबला ड्रॉ रहा। वहीं केवीएस को 3-0 से हराकर झारखंड ने अगले दौर में अपनी जगह पक्की की। प्री-क्वार्टर फाइनल में झारखंड ने केरल को 1-0 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इसके बाद क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सीबीएसई टीम को हराकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया। सेमीफाइनल में झारखंड के खिलाड़ियों ने एक बार फिर अपने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और जम्मू-कश्मीर की टीम को 3-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
सुमित सौरभ पूर्ति ने दो गोल दागकर बढ़ाया झारखंड का गौरव
सेमीफाइनल मुकाबले में आवासीय फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र खरसावां के प्रशिक्षु सुमित सौरभ पूर्ति ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए दो शानदार गोल किए। वहीं नितेश धनवार ने तीसरा गोल दागकर झारखंड की जीत सुनिश्चित की। सुमित के शानदार प्रदर्शन से खरसावां सहित पूरे सरायकेला-खरसावां जिले में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता को क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। झारखंड की टीम के फाइनल में पहुंचने पर जिला खेल पदाधिकारी सरायकेला-खरसावां अमित कुमार, डीएसए सचिव मोहम्मद दिलदार, पिनाकी रंजन, आवासीय फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र खरसावां के प्रशिक्षक बलराम महतो एवं संजय सुंडी सहित प्रशिक्षण केंद्र के सभी प्रशिक्षुओं ने खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
दिल्ली से होगा खिताबी मुकाबला
अब झारखंड की टीम का दिल्ली के खिलाफ फाइनल मुकाबले में उतरेगी। सेमीफाइनल में शानदार जीत के बाद खिलाड़ियों का मनोबल काफी ऊंचा है। झारखंड की टीम की नजर अब राष्ट्रीय खिताब पर है। पूरे राज्य के खेलप्रेमियों को उम्मीद है कि युवा खिलाड़ी फाइनल में भी अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखते हुए चौंपियन बनने का गौरव हासिल करेंगे।
November 18, 2026 12: 39 am
Breaking
- झारखंड लगातार दूसरी बार बना एसजीएफआई नेशनल चैंपियन, दिल्ली को हराकर रचा इतिहास, अंडर-14 फुटबॉल में झारखंड की शानदार जीत, खरसावां के सुमित सौरव पूर्ति ने भी दिखाया दमदार खेल,
- खूंटपानी के हॉर्टिकल्चर कॉलेज में बिरसा जयंती पर तीन दिवसीय समारोह संर्पन्न, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला, तीरंदाजी और भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने मारी बाजी, बिरसा मुंडा के जीवन पर आधारित नाटक ने मोहा मन,
- खुंटपानी के पोरलोंग में बिरसा जयंती पर फुटबॉल का रोमांच, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, सालेन एफसी को पराजित कर बानरा स्पोर्टिंग क्लब रुईडी बना चौंपियन,
- एसजीएफआई नेशनल अंडर-14 फुटबॉल के फाइनल में पहुंचा झारखंड, सुमित सौरभ पूर्ति ने दागे दो गोल, सेमीफाइनल में जम्मू-कश्मीर को दी करारी शिकस्त, आज दिल्ली से खिताबी भिड़ंत,
- खरसावां में फुटबॉल का महासंग्राम शुरू, 32 टीमें दिखाएंगी दमखम, गोंदपुर में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज,
- कुचाई के दलभंगा मे बिरसा जयंती पर फुटबॉल का रोमांच, दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य आगाज, बिरसा मुंडा का संघर्ष आज भी प्रेरणास्रोत-नरसिंह मुंडा,
- कुचाई के दलभंगा मे बिरसा जयंती पर फुटबॉल का रोमांच, दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य आगाज, बिरसा मुंडा का संघर्ष आज भी प्रेरणास्रोत-नरसिंह मुंडा,
- विधानसभा स्तरीय निबंध व क्विज प्रतियोगिता में कृष्णापुर विद्यालय का दबदबा, क्विज में तनिष्क कुमार सिंहदेव ने हासिल किया प्रथम स्थान, निबंध में मौसमी महतो बनीं विजेता; महिमा चाकी भी टॉप-10 में शामिल,
