खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय कृष्णापुर में धूमधाम से मनाई गई सर सीवी रमन की जयंती, विज्ञान के प्रयोगों ने विद्यार्थियों को किया रोमांचित, दीपावली पर रंगोली और दीप सज्जा पर हुई प्रतियोगिता,
Kharsawan
खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय कृष्णापुर में शनिवार को महान वैज्ञानिक एवं नोबेल पुरस्कार विजेता सर चंद्रशेखर वेंकटरमन (सीवी रमन) की जयंती उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद सदन कप्तानों, उपकप्तानों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सर सीवी रमन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षिका नूतन रानी ने विद्यार्थियों को सर सीवी रमन के जीवन, उपलब्धियों और वैज्ञानिक योगदान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चंद्रशेखर वेंकटरमन का जन्म 7 नवंबर 1888 को तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में हुआ था। उन्होंने 28 फरवरी 1928 को प्रसिद्ध ‘रमन प्रभाव’ की खोज की थी। इसी ऐतिहासिक खोज की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 28 फरवरी को भारत में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। इस दौरान शिक्षक शैलेश कुमार तिवारी ने विभिन्न वैज्ञानिक प्रयोगों के माध्यम से विद्यार्थियों को विज्ञान की रोचक दुनिया से परिचित कराया। उन्होंने वायुदाब, गर्म हवा के हल्के होने तथा छिलके सहित और छिलके रहित संतरे के पानी में अलग-अलग व्यवहार का प्रायोगिक प्रदर्शन किया। इन प्रयोगों को देखकर विद्यार्थी काफी रोमांचित हुए। प्रयोगों ने बच्चों के मन में जिज्ञासा पैदा करने के साथ उन्हें वैज्ञानिक दृष्टिकोण से सोचने के लिए प्रेरित किया। वहीं, छात्र देव प्रधान ने बताया कि सर सीवी रमन को वर्ष 1930 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला था। विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले वे पहले एशियाई और भारतीय थे। छात्रा लक्ष्मी साहु ने उनके जीवन की अन्य उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वर्ष 1954 में उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। उन्होंने बेंगलुरु में रमन रिसर्च इंस्टीट्यूट की स्थापना भी की थी। कार्यक्रम में छात्र सदानंद नायक ने विज्ञान क्विज का संचालन किया, जबकि मंच संचालन छात्र देव प्रधान ने किया।
दीपावली की पूर्व संध्या पर हुई रचनात्मक प्रतियोगिताएं
विज्ञान जयंती समारोह के साथ ही प्रकाश पर्व दीपावली की पूर्व संध्या पर विद्यालय में रंगोली, दीप सज्जा एवं वॉल हैंगिंग निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रंग-बिरंगी रंगोलियों, आकर्षक दीप सज्जा और सुंदर वॉल हैंगिंग के माध्यम से बच्चों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का परिचय दिया।
मौके पर विश्वजीत कुमार सतपथी, प्रभा कुमारी, योगेंद्र महतो, अमरीश पुरती, सुभाष चंद्र तांती सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।
November 7, 2026 8: 00 pm
Breaking
- खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय कृष्णापुर में धूमधाम से मनाई गई सर सीवी रमन की जयंती, विज्ञान के प्रयोगों ने विद्यार्थियों को किया रोमांचित, दीपावली पर रंगोली और दीप सज्जा पर हुई प्रतियोगिता,
- रंगोली के रंगों से खिल उठा खरसावां के बुरूड़ीह विद्यालय, बच्चों ने दिखाई अद्भुत कलात्मक प्रतिभा, रंगोली में लक्ष्मी गोडसोरा ग्रुप ने मारी बाजी, मिट्टी के दीपक व घरौंदा निर्माण में नव्या अंजलि रही अव्वल,
- खरसावां मॉडल स्कूल में सजी रंगों की रंगोली, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा दीपोत्सव से पहले रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, सहराई संस्कृति की दिखी झलक,
- उपायुक्त ने करकेट्टा डैम (कुचाई), शिव मंदिर (खरसावाँ) एवं भीमखंदा (राजनगर) का किया स्थल निरीक्षण…* *पर्यटन स्थलों के विकास एवं पर्यटकों के लिए आवश्यक सुविधाओं के विस्तार हेतु प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश…*
- खरसावां-कुचाई के बाजारों में धनतेरस पर हुई धनवर्षा, जमकर हुई खरीदारी, बाइक और सोने-चांदी के आभूषणों की रही खास मांग, बर्तन व इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर उमड़ी भीड़,
- 21-22 नवंबर को होगा राज्यस्तरीय मिनी ग्रामीण चर्चा, खरसावां में तैयारी पर अपना अधिकार संगठन की बैठक,
- खरसावां के अशोका स्कूल में ‘ऑयल वॉररू फ्यूल ऑर वेपन’ पर सेमिनार, सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, प्रदर्शनी और सेमिनार के विजेताओं को मिला पुरस्कार
- सरायकेला के महालिमोरूप में काली पूजा की तैयारी जोरों पर, झूमर संगीत से सजेगी सांस्कृतिक संध्या, 11 नवंबर को कोची कदम झूमर अखड़ा के कलाकार बिखेरेंगे लोकसंगीत का जलवा
