रंगोली के रंगों से खिल उठा खरसावां के बुरूड़ीह विद्यालय, बच्चों ने दिखाई अद्भुत कलात्मक प्रतिभा, रंगोली में लक्ष्मी गोडसोरा ग्रुप ने मारी बाजी, मिट्टी के दीपक व घरौंदा निर्माण में नव्या अंजलि रही अव्वल,
Kharsawan
दीपावली के उत्सवी माहौल में उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरूड़ीह खरसावां में शनिवार को रंगों और रचनात्मकता का अनूठा संगम देखने को मिला। विद्यालय परिसर में रंगोली प्रतियोगिता के साथ मिट्टी से दीपक एवं घरौंदा बनाने की प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें कक्षा दो से दसवीं तक के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लेकर अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रंगोली प्रतियोगिता में कुल 15 समूहों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने विभिन्न रंगों, फूलों की पंखुड़ियों और चावल की गुड़ी का इस्तेमाल कर आकर्षक एवं मनमोहक रंगोलियां तैयार कीं। बच्चों की रचनात्मकता और कलात्मक सोच ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। प्रतियोगिता में लक्ष्मी गोडसोरा ग्रुप (कक्षा पांच) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं प्रतिज्ञा प्रमाणिक एवं श्रद्धा रानी ग्रुप (कक्षा दस) दूसरे तथा अनीता महतो ग्रुप (कक्षा आठ) तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में अष्टमी प्रमाणिक, श्वेता महतो, रानी साहू, पार्वती मांझी, आरती हो, राधा गोप, शांति हेंब्रम, रायमुनि दिग्गी, पल्लवी बुरीवुली एवं शिल्पा कैवर्त सहित अन्य समूहों ने भी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। वहीं मिट्टी के दीपक एवं घरौंदा निर्माण प्रतियोगिता में नव्या अंजलि हेंब्रम (कक्षा दस) ने प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस प्रतियोगिता में प्रतिमा सोए, ज्योति पड़िया, अंजलि सोए एवं शुभम प्रमाणिक ग्रुप ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में छिपी कलात्मक प्रतिभा को निखारना, भारतीय संस्कृति एवं पारंपरिक त्योहारों के प्रति रुचि बढ़ाना तथा बच्चों में रचनात्मकता और आपसी सहयोग की भावना विकसित करना था। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक तुषार कांति महतो, प्रदीप कुमार महतो, लक्ष्मण साहू, श्यामलाल अंगारिया, अनीशा लकड़ा, स्वागता सिंह, संध्या प्रधान, मनोज पांडे, ब्रजकिशोर कुमार बेदिया, नीलमोहन महतो एवं युधिष्ठिर पान सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
November 7, 2026 8: 00 pm
Breaking
- खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय कृष्णापुर में धूमधाम से मनाई गई सर सीवी रमन की जयंती, विज्ञान के प्रयोगों ने विद्यार्थियों को किया रोमांचित, दीपावली पर रंगोली और दीप सज्जा पर हुई प्रतियोगिता,
- रंगोली के रंगों से खिल उठा खरसावां के बुरूड़ीह विद्यालय, बच्चों ने दिखाई अद्भुत कलात्मक प्रतिभा, रंगोली में लक्ष्मी गोडसोरा ग्रुप ने मारी बाजी, मिट्टी के दीपक व घरौंदा निर्माण में नव्या अंजलि रही अव्वल,
- खरसावां मॉडल स्कूल में सजी रंगों की रंगोली, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा दीपोत्सव से पहले रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, सहराई संस्कृति की दिखी झलक,
- उपायुक्त ने करकेट्टा डैम (कुचाई), शिव मंदिर (खरसावाँ) एवं भीमखंदा (राजनगर) का किया स्थल निरीक्षण…* *पर्यटन स्थलों के विकास एवं पर्यटकों के लिए आवश्यक सुविधाओं के विस्तार हेतु प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश…*
- खरसावां-कुचाई के बाजारों में धनतेरस पर हुई धनवर्षा, जमकर हुई खरीदारी, बाइक और सोने-चांदी के आभूषणों की रही खास मांग, बर्तन व इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर उमड़ी भीड़,
- 21-22 नवंबर को होगा राज्यस्तरीय मिनी ग्रामीण चर्चा, खरसावां में तैयारी पर अपना अधिकार संगठन की बैठक,
- खरसावां के अशोका स्कूल में ‘ऑयल वॉररू फ्यूल ऑर वेपन’ पर सेमिनार, सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, प्रदर्शनी और सेमिनार के विजेताओं को मिला पुरस्कार
- सरायकेला के महालिमोरूप में काली पूजा की तैयारी जोरों पर, झूमर संगीत से सजेगी सांस्कृतिक संध्या, 11 नवंबर को कोची कदम झूमर अखड़ा के कलाकार बिखेरेंगे लोकसंगीत का जलवा
