खरसावां मॉडल स्कूल में सजी रंगों की रंगोली, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
दीपोत्सव से पहले रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, सहराई संस्कृति की दिखी झलक,
Kharsawan
खरसावां। दीपोत्सव के उल्लास और सांस्कृतिक परंपराओं के बीच खरसावां प्रखंड के बुरुडीह स्थित मॉडल स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा छह से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मकता, कलात्मक प्रतिभा और सांस्कृतिक समझ का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे रंगों के माध्यम से दीपोत्सव और झारखंड की पारंपरिक सहराई संस्कृति को आकर्षक ढंग से उकेरा। विभिन्न समूहों द्वारा तैयार की गई रंगोलियों में भारतीय परंपरा, लोक संस्कृति और प्रकृति के प्रति जुड़ाव की सुंदर झलक देखने को मिली। विद्यार्थियों की कल्पनाशीलता और कलात्मक कौशल ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
निर्णायक मंडल में बीएड प्रशिक्षु प्रांजल केसरी, किंशुका झा, सविता पात्रो, नीरज महतो एवं सुनील महतो शामिल थे। मूल्यांकन के बाद कक्षा 11वीं आर्ट्स की शांति हेंब्रम, डोली हेंब्रम, प्रीति पूर्ति एवं संगीता सोय की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 12वीं आर्ट्स की पार्वती माहली, राखी महतो, संतोषी कुमारी एवं इच्छा कुमारी राज की टीम दूसरे स्थान पर रही। जबकि कक्षा नौवीं के अमन लोहार, राजेश सुंडी, केशव तांती एवं राजीव पुष्टि की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। विजेता टीमों को बीएड प्रशिक्षणार्थियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
मौके पर भूगोल शिक्षक जीडी महंत ने कहा कि रंगोली केवल रंगों का खेल नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और परंपराओं की जीवंत पहचान है। इसके प्रत्येक रंग में हमारी आस्था, परंपरा और पूर्वजों की विरासत समाहित है। सामूहिक रूप से रंगोली बनाने से आपसी सहयोग, एकता और भाईचारे की भावना मजबूत होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी संस्कृति से जुड़े रहने और उसे दैनिक जीवन में आत्मसात करने की अपील की।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में बीएड प्रशिक्षणार्थी शिक्षक मार्शल बागे, अंकित महतो, दिनेश सिंह मुंडा एवं रोजालिन नाहक की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर शिक्षक सतीश सेन प्रधान, प्रभात कुमार महतो, विकास चंद्र महतो, पुष्पा रानी महतो, सुनीता देवी सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे। शिक्षकों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
November 7, 2026 8: 00 pm
Breaking
- खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय कृष्णापुर में धूमधाम से मनाई गई सर सीवी रमन की जयंती, विज्ञान के प्रयोगों ने विद्यार्थियों को किया रोमांचित, दीपावली पर रंगोली और दीप सज्जा पर हुई प्रतियोगिता,
- रंगोली के रंगों से खिल उठा खरसावां के बुरूड़ीह विद्यालय, बच्चों ने दिखाई अद्भुत कलात्मक प्रतिभा, रंगोली में लक्ष्मी गोडसोरा ग्रुप ने मारी बाजी, मिट्टी के दीपक व घरौंदा निर्माण में नव्या अंजलि रही अव्वल,
- खरसावां मॉडल स्कूल में सजी रंगों की रंगोली, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा दीपोत्सव से पहले रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, सहराई संस्कृति की दिखी झलक,
- उपायुक्त ने करकेट्टा डैम (कुचाई), शिव मंदिर (खरसावाँ) एवं भीमखंदा (राजनगर) का किया स्थल निरीक्षण…* *पर्यटन स्थलों के विकास एवं पर्यटकों के लिए आवश्यक सुविधाओं के विस्तार हेतु प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश…*
- खरसावां-कुचाई के बाजारों में धनतेरस पर हुई धनवर्षा, जमकर हुई खरीदारी, बाइक और सोने-चांदी के आभूषणों की रही खास मांग, बर्तन व इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर उमड़ी भीड़,
- 21-22 नवंबर को होगा राज्यस्तरीय मिनी ग्रामीण चर्चा, खरसावां में तैयारी पर अपना अधिकार संगठन की बैठक,
- खरसावां के अशोका स्कूल में ‘ऑयल वॉररू फ्यूल ऑर वेपन’ पर सेमिनार, सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, प्रदर्शनी और सेमिनार के विजेताओं को मिला पुरस्कार
- सरायकेला के महालिमोरूप में काली पूजा की तैयारी जोरों पर, झूमर संगीत से सजेगी सांस्कृतिक संध्या, 11 नवंबर को कोची कदम झूमर अखड़ा के कलाकार बिखेरेंगे लोकसंगीत का जलवा
