कुचाई में 50 किसानों के बीच सरसों बीज का वितरण,
आधुनिक खेती अपनाकर आय बढ़ाने की अपील, धान कटाई के बाद
खाली खेतों में सरसों की खेती करने पर दिया गया जोर,
Kuchai
कुचाई प्रखंड मुख्यालय स्थित आत्मा भवन में एनएमईओएस योजना के तहत 50 किसानों के बीच सरसों बीज का वितरण किया गया। किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और रबी फसल के उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से किसानों को बीज उपलब्ध कराए और उन्हें आधुनिक कृषि तकनीक अपनाकर खेती से आमदनी बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। सांसद प्रतिनिधि मानसिंह मुंडा, विधायक प्रतिनिधि भरत सिंह मुंडा, जिला परिषद सदस्य जींगी हेंब्रम, प्रखंड प्रमुख गुड्डी देवी एवं बीटीएम राजेश कुमार ने किसानों के बीच सरसों बीज का वितरण किया। मौके पर सांसद प्रतिनिधि मानसिंह मुंडा ने कहा कि किसानों को पारंपरिक खेती के साथ आधुनिक कृषि तकनीकों को भी अपनाना चाहिए। सरसों की खेती किसानों के लिए अतिरिक्त आमदनी का बेहतर विकल्प बन सकती है। धान की कटाई के बाद खाली पड़ी जमीन पर सरसों की खेती कर किसान रबी मौसम में भी अच्छी उपज प्राप्त कर सकते हैं। इससे खेतों का बेहतर उपयोग होगा और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वहीं बीटीएम राजेश कुमार ने किसानों को सरसों की उन्नत खेती की विस्तृत तकनीकी जानकारी दी। उन्होंने समय पर बुवाई, खेत की तैयारी, बीज उपचार, संतुलित उर्वरक के इस्तेमाल तथा फसलों को कीट एवं रोगों से बचाने के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक पद्धति और उचित कृषि प्रबंधन अपनाकर किसान कम लागत में बेहतर उत्पादन हासिल कर सकते हैं। जिला परिषद सदस्य जींगी हेंब्रम एवं प्रखंड प्रमुख गुड्डी देवी ने किसानों से सरकार की कृषि योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। विधायक प्रतिनिधि भरत सिंह मुंडा ने कहा कि किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकारी कृषि योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम किसान तक पहुंचाना आवश्यक है। कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य चांदमनी मुंडा, सोनामनी मुंडा, मुखिया लुदरी हेंब्रम, हरिनाथ सोय, रमन मुंडा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।
November 4, 2026 8: 10 pm
Breaking
- कुचाई में 50 किसानों के बीच सरसों बीज का वितरण, आधुनिक खेती अपनाकर आय बढ़ाने की अपील, धान कटाई के बाद खाली खेतों में सरसों की खेती करने पर दिया गया जोर,
- खरसावां में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की हुई बैठक, संगठन विस्तार पर बनी रणनीति, पंचायत कमेटियों के गठन और बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर,
- खरसावां में तेलीसाई-पदमपुर काली मेला-2026 को लेकर शांति समिति की बैठक, विधि व्यवस्था पर किया मंथन, शांतिपूर्ण तरीके से मेला संपन्न्ा कराये-बीडीओ
- खरसावां मे अनियंत्रित ट्रक ने 100 केवीए ट्रांसफार्मर में मारी जोरदार टक्कर, मची अफरा-तफरी, भागने के दौरान सड़क किनारे खेल रहे बच्चे और कई वाहन बाल-बाल बचे, आक्रोशित युवकों ने चालक को पकड़कर पीटा,
- मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण।*प्राकृतिक सौंदर्य से अभिभूत हुए मुख्यमंत्री, चांडिल डैम को विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।* दिए बेहतर पर्यटन संवर्धन हेतु आवश्यक कार्य किए जाने के निर्देश।*
- सरायकेला व्यवहार न्यायालय के समीप दुकान का ताला तोड़कर चोरी, कंप्यूटर-सीपीयू और नकदी ले उड़े चोर अधिवक्ता की दुकान को बनाया निशाना, गल्ले में रखे पांच हजार रुपये भी चोरी; भुक्तभोगी ने थाना में दिया आवेदन
- वार्षिणी प्लस टू विद्यालय में बनेंगे आठ अतिरिक्त कमरे, 1.08 करोड़ रुपये होंगे खर्च विधायक दशरथ गागराई ने भूमि पूजन कर किया शिलान्यास, विद्यार्थियों को मिलेगा बेहतर शैक्षणिक वातावरण
- चार माह से वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिलने पर गोवर्धन राउत ने पीएम को लिखा पत्र, पेंशनधारियों की आर्थिक परेशानी का उठाया मुद्दा, जल्द भुगतान की व्यवस्था करने की मांग,
