खरसावां में तेलीसाई-पदमपुर काली मेला-2026 को
लेकर शांति समिति की बैठक, विधि व्यवस्था पर किया मंथन,
शांतिपूर्ण तरीके से मेला संपन्न्ा कराये-बीडीओ
Kharsawan
खरसावां थाना परिसर में तेलीसाई पदमपुर काली मेंला-2026 को लेकर शांति समिति की एक बैठक प्रखंड बिकास पदाधिकारी प्रधान माझी एवं थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह के संयुक्त अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में आगामी 8 नवंबर से 14 नवंबर तक आयोजित होने वाले सात दिवसीय काली मेंला के दौरान विधि व्यवस्था बनाये रखने का निर्णय लिया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि तेलीसाई पदमपुर काली मेला में विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए शराब पर प्रतिबंध रहेगा। शराब बेचते पकडे जाने पर कारवाई होगी। इसके अलावे जगह जगह लाइंटिंग व्यवस्था करने, मेले की निगरानी के लिए व्हाटसएप ग्रुप बनाने, सरकारी गाइडलाइन के तहत मेला लगाने, मेले के मुख्य गेट पर एंबुलेस की व्यवस्था करने, मेले परिसर में आवाजाही की व्यस्था सुनिश्चित करने, मेला में कताबद्व तरीके से दुकान लगाने, विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस केम्प लगाने, स्वास्था सेवा के लिए सात दिनों तक पदमपुर उप स्वास्थ केन्द्र में चिकित्सक की प्रतिनियुक्ती करने, मेला में अनिशाम्ग यंत्र लगाने, मेला के आसपास गांव में नियमित बिजली देने, बोडडा चौक, मेला प्रवेश द्वारा आदि जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए तेलीसाई चौक, खरसावा कब्रिस्तान चौक, बोड़डा चौक में चेक पोस्ट बनाने, मंदिर परिसर में कताबद्व तरीके से मां काली के दर्शन के लिए व्यवस्था करने आदि का निर्णय लिया गया। साथ ही मेला में हुड़दंगियों पर पैनी नजर बनाये रखने के लिए मंदिर परिसर व मेला में सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया गया। मौके पर श्री माझी ने कहा कि मेला भारतीय सभ्यता का प्रतीक है। इससें आपसी भाईचारे का माहौल बनता है। आपसी विवाद को भुलाकर मेला का सफल संचालन करे। और मेला का आनंद उठाये। तेलासाई पदमपुर मेला व त्योहार को सुखमय बनाये। त्योहार मनाने के लिए पुलिस प्रशासन हर संभव मदद करेगी। जबकि श्री सिंह ने कहा कि तेलीसाई-पदमपुर काली मेला आस्था व विश्वास का केन्द्र है। इस धामिक स्थल की पवित्रता बनाये रखना हम सबका जिम्मेदारी है। मेला में शांति-व्यवस्था बनाये रखने के लिए शराब पर प्रतिबंध रहेगा। शराब बेचते पकडे जाने पर कडी कारवाई होगी। इस दौरान मुख्य रूप से बीडीओ प्रधान माझी, खरसावां थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह, मुखिया सुनिता तापे, मुखिया विशुलाल माझी, मुखिया मंगल सिंह जामुदा, ग्राम प्रधान खालिद खान, हाजी अब्दुल गनी, आकुडा साहु, गोवर्धन राउत, सुब्रत सिंहदेव, होपना सोरेन, मो तबरेज, कालीचरण साहु, अन्नत कुमार बेहरा, ओखय मंड़ल, सत्यनारायण मंडल, केदार साहु, अशोक साहु, प्रदीप साहु आदि मौजूद थे।
November 4, 2026 8: 14 pm
Breaking
- कुचाई में 50 किसानों के बीच सरसों बीज का वितरण, आधुनिक खेती अपनाकर आय बढ़ाने की अपील, धान कटाई के बाद खाली खेतों में सरसों की खेती करने पर दिया गया जोर,
- खरसावां में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की हुई बैठक, संगठन विस्तार पर बनी रणनीति, पंचायत कमेटियों के गठन और बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर,
- खरसावां में तेलीसाई-पदमपुर काली मेला-2026 को लेकर शांति समिति की बैठक, विधि व्यवस्था पर किया मंथन, शांतिपूर्ण तरीके से मेला संपन्न्ा कराये-बीडीओ
- खरसावां मे अनियंत्रित ट्रक ने 100 केवीए ट्रांसफार्मर में मारी जोरदार टक्कर, मची अफरा-तफरी, भागने के दौरान सड़क किनारे खेल रहे बच्चे और कई वाहन बाल-बाल बचे, आक्रोशित युवकों ने चालक को पकड़कर पीटा,
- मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण।*प्राकृतिक सौंदर्य से अभिभूत हुए मुख्यमंत्री, चांडिल डैम को विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।* दिए बेहतर पर्यटन संवर्धन हेतु आवश्यक कार्य किए जाने के निर्देश।*
- सरायकेला व्यवहार न्यायालय के समीप दुकान का ताला तोड़कर चोरी, कंप्यूटर-सीपीयू और नकदी ले उड़े चोर अधिवक्ता की दुकान को बनाया निशाना, गल्ले में रखे पांच हजार रुपये भी चोरी; भुक्तभोगी ने थाना में दिया आवेदन
- वार्षिणी प्लस टू विद्यालय में बनेंगे आठ अतिरिक्त कमरे, 1.08 करोड़ रुपये होंगे खर्च विधायक दशरथ गागराई ने भूमि पूजन कर किया शिलान्यास, विद्यार्थियों को मिलेगा बेहतर शैक्षणिक वातावरण
- चार माह से वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिलने पर गोवर्धन राउत ने पीएम को लिखा पत्र, पेंशनधारियों की आर्थिक परेशानी का उठाया मुद्दा, जल्द भुगतान की व्यवस्था करने की मांग,
