खरसावां मे अनियंत्रित ट्रक ने 100 केवीए ट्रांसफार्मर में मारी जोरदार टक्कर, मची अफरा-तफरी, भागने के दौरान सड़क किनारे खेल रहे बच्चे और कई वाहन बाल-बाल बचे, आक्रोशित युवकों ने चालक को पकड़कर पीटा,
Kharsawan
खरसावां शहरी क्षेत्र के बेहरासाई गांव में मंगलवार की शाम एक अनियंत्रित ट्रक ने बिजली के ट्रांसफार्मर को जोरदार टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जोरदार आवाज के साथ पूरे इलाके की बिजली गुल हो गई और आसपास के क्षेत्र में अंधेरा छा गया। घटना के बाद ट्रक चालक अमीर अंसारी वाहन लेकर मौके से भागने लगा। इस दौरान सड़क किनारे खेल रहे कई बच्चे, राहगीर और सड़क से गुजर रहे वाहन उसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। घटना से आक्रोशित स्थानीय युवकों ने पीछा कर ट्रक को बेहरासाई मस्जिद के पास पकड़ लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक चालक कथित तौर पर नशे की हालत में वाहन चला रहा था। ट्रांसफार्मर को टक्कर मारने के बाद भी चालक ने ट्रक नहीं रोका और तेज गति से भागने लगा। इससे सड़क किनारे खेल रहे बच्चों और आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि ट्रक की चपेट में कोई नहीं आया और एक बड़ा हादसा टल गया। ट्रक को पकड़ने के बाद आक्रोशित युवकों ने चालक की पिटाई कर दी।
बताया जाता है कि ट्रक संख्या सीजी 14 एमआर 1402 खरसावां के पदमपुर गांव में आयोजित काली मेला में सामान पहुंचाने आया था। मंगलवार की शाम करीब 7:30 बजे ट्रक पदमपुर से खरसावां चांदनी चौक होते हुए बेहरासाई के रास्ते वापस लौट रहा था। इसी दौरान बेहरासाई चौक पर लगे 100 केवीए के बिजली ट्रांसफार्मर से अनियंत्रित होकर ट्रक टकरा गया। टक्कर के कारण ट्रांसफार्मर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही खरसावां पुलिस मौके पर पहुंची। संयोग से घटनास्थल खरसावां थाना के सामने होने के कारण पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को संभाला और ट्रक चालक को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाकर स्थिति शांत कराई।
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखी गई। ग्रामीणों का कहना है कि बेहरासाई चौक पर लोगों और बच्चों की आवाजाही रहती है। ऐसे में घनी आबादी वाले इलाके में तेज गति और लापरवाही से ट्रक चलाना किसी बड़े हादसे को न्योता देने जैसा है। यदि ट्रक की चपेट में बच्चे या राहगीर आ जाते तो गंभीर दुर्घटना हो सकती थी। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर चालक के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
November 3, 2026 11: 37 pm
Breaking
- खरसावां मे अनियंत्रित ट्रक ने 100 केवीए ट्रांसफार्मर में मारी जोरदार टक्कर, मची अफरा-तफरी, भागने के दौरान सड़क किनारे खेल रहे बच्चे और कई वाहन बाल-बाल बचे, आक्रोशित युवकों ने चालक को पकड़कर पीटा,
- मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण।*प्राकृतिक सौंदर्य से अभिभूत हुए मुख्यमंत्री, चांडिल डैम को विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।* दिए बेहतर पर्यटन संवर्धन हेतु आवश्यक कार्य किए जाने के निर्देश।*
- सरायकेला व्यवहार न्यायालय के समीप दुकान का ताला तोड़कर चोरी, कंप्यूटर-सीपीयू और नकदी ले उड़े चोर अधिवक्ता की दुकान को बनाया निशाना, गल्ले में रखे पांच हजार रुपये भी चोरी; भुक्तभोगी ने थाना में दिया आवेदन
- वार्षिणी प्लस टू विद्यालय में बनेंगे आठ अतिरिक्त कमरे, 1.08 करोड़ रुपये होंगे खर्च विधायक दशरथ गागराई ने भूमि पूजन कर किया शिलान्यास, विद्यार्थियों को मिलेगा बेहतर शैक्षणिक वातावरण
- चार माह से वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिलने पर गोवर्धन राउत ने पीएम को लिखा पत्र, पेंशनधारियों की आर्थिक परेशानी का उठाया मुद्दा, जल्द भुगतान की व्यवस्था करने की मांग,
- अपना अधिकार संगठन की जिला कमेटी का पुनर्गठन, महेश मिंज बने जिलाध्यक्ष, खरसावां-कुचाई कमेटियों को भी मिली नई जिम्मेदारी, अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करने का लिया संकल्प,
- खरसावां के चिल्कू में मां आकर्षणी पूजा एवं मेला संचालन समिति की बैठक, पूजा स्थल की साफ-सफाई, सुरक्षा, बिजली-पानी और मेले की स्वच्छता पर हुई चर्चा
- शिव गुरु के विचारों को जन जन तक पहुंचाएगी शिव शिष्य परिवार शिव शिष्य परिवार की जगन्नाथपुर में हुई प्रखंड स्तरीय बैठक
