चार माह से वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिलने पर गोवर्धन राउत ने पीएम को लिखा पत्र, पेंशनधारियों की आर्थिक परेशानी का उठाया मुद्दा, जल्द भुगतान की व्यवस्था करने की मांग,
Kharsawan
खरसावां। राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के लाभुकों को पिछले चार महीनों से पेंशन नहीं मिलने का मामला सामने आया है। इस समस्या को लेकर सरायकेला खरसावां के झुग्गी झोपडि प्रकोष्ट के पूर्व जिला अध्यक्ष गोवर्धन राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अविलंब पेंशन भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
पत्र में उन्होंने उल्लेख किया है कि अप्रैल 2026 से अब तक राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन पाने वाले लाभुकों को सात महीने से पेंशन की राशि नहीं मिली है। योजना के तहत लाभुकों को प्रतिमाह मात्र 1000 रुपये पेंशन मिलती है। इसके बावजूद लंबे समय से भुगतान नहीं होने के कारण बुजुर्गों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। गोवर्धन राउत ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए वंचित लाभुकों को बकाया पेंशन का भुगतान जल्द कराया जाए। उन्होंने पत्र के माध्यम से की गई कार्रवाई की सूचना भी देने का अनुरोध किया है। इसकी प्रतिलिपि सरायकेला खरसावां के उपायुक्त को भी भेजी गई है, ताकि जिला स्तर पर इस समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा सके। उन्होंने उम्मीद जताई है कि सरकार इस मामले में शीघ्र पहल कर बुजुर्ग पेंशनधारियों को राहत प्रदान करेगी।
November 3, 2026 11: 38 pm
Breaking
- खरसावां मे अनियंत्रित ट्रक ने 100 केवीए ट्रांसफार्मर में मारी जोरदार टक्कर, मची अफरा-तफरी, भागने के दौरान सड़क किनारे खेल रहे बच्चे और कई वाहन बाल-बाल बचे, आक्रोशित युवकों ने चालक को पकड़कर पीटा,
- मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण।*प्राकृतिक सौंदर्य से अभिभूत हुए मुख्यमंत्री, चांडिल डैम को विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।* दिए बेहतर पर्यटन संवर्धन हेतु आवश्यक कार्य किए जाने के निर्देश।*
- सरायकेला व्यवहार न्यायालय के समीप दुकान का ताला तोड़कर चोरी, कंप्यूटर-सीपीयू और नकदी ले उड़े चोर अधिवक्ता की दुकान को बनाया निशाना, गल्ले में रखे पांच हजार रुपये भी चोरी; भुक्तभोगी ने थाना में दिया आवेदन
- वार्षिणी प्लस टू विद्यालय में बनेंगे आठ अतिरिक्त कमरे, 1.08 करोड़ रुपये होंगे खर्च विधायक दशरथ गागराई ने भूमि पूजन कर किया शिलान्यास, विद्यार्थियों को मिलेगा बेहतर शैक्षणिक वातावरण
- चार माह से वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिलने पर गोवर्धन राउत ने पीएम को लिखा पत्र, पेंशनधारियों की आर्थिक परेशानी का उठाया मुद्दा, जल्द भुगतान की व्यवस्था करने की मांग,
- अपना अधिकार संगठन की जिला कमेटी का पुनर्गठन, महेश मिंज बने जिलाध्यक्ष, खरसावां-कुचाई कमेटियों को भी मिली नई जिम्मेदारी, अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करने का लिया संकल्प,
- खरसावां के चिल्कू में मां आकर्षणी पूजा एवं मेला संचालन समिति की बैठक, पूजा स्थल की साफ-सफाई, सुरक्षा, बिजली-पानी और मेले की स्वच्छता पर हुई चर्चा
- शिव गुरु के विचारों को जन जन तक पहुंचाएगी शिव शिष्य परिवार शिव शिष्य परिवार की जगन्नाथपुर में हुई प्रखंड स्तरीय बैठक
