खूंटपानी के कुमारलोटा फुटबॉल प्रतियोगिता संर्पन्न, जोंको
ब्रदर्स बिंदीबासा को पराजित कर पीएससी चोंयासाई बना चैंपियन
ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का माध्यम है खेल-गागराई,
khutpani
खूंटपानी प्रखंड के कुमारलोटा गांव में यंग राइजिंग स्टार क्लब की ओर से आयोजित चार दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता संर्पन्न हो गई। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में पीएससी चोंयासाई की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जोंको ब्रदर्स बिंदीबासा को 1-0 से पराजित कर चैंपियन बना। इस फुटबॉल प्रतियोगिता के फाईनल मैच का विधिवत उदघाटन खरसावां विधायक दशरथ गागराई और समाजसेवी बासंती गागराई से खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल को किक कर किया। साथ ही प्रतियोगिता में विजेता पीएससी चोंयासाई की टीम को खस्सी के साथ 35 हजार रुपये तथा उपविजेता जोंको ब्रदर्स बिंदीबासा को खस्सी के साथ 30 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया। तीसरे स्थान पर रहे देवगम स्पोटिंग क्लब टुम्बीसाई को खस्सी के साथ 20 हजार रुपये और चौथे स्थान पर रही दिव्यानी एफसी को खस्सी के साथ 15 हजार रुपये का पुरस्कार मिला। वहीं, पांचवें स्थान पर रहे एसपी ब्रदर्स, छठे स्थान पर रहे सोय ब्रदर्स तोडागंहातु, सातवे स्थान पर रहे टाईगर इलेवन तथा से आठवें स्थान पर रहे जग्गु ब्रदर्स कुचूहातु के टीमों को 11-11 हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया गया। मौके पर श्री गागराई ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर मंच प्रदान करती हैं। फुटबॉल जैसे खेलों से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा के दम पर क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। जबकि समाजसेवी बासंती गागराई ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत है कि खिलाड़ियों को उचित अवसर, संसाधन और प्रोत्साहन मिले। इस तरह के आयोजन ग्रामीण खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं और खेल के प्रति युवाओं का उत्साह बढ़ाते हैं। इस दौरान मुख्य रूप से विधायक दशरथ गागराई, समाजसेवी बासंती गागराई, डीडीसी प्रवीण गागराई, दुर्गा चरण पाडिया, बबलू गोडसरा, मुखिया माधुरी हेंब्रम, बीरसिंह हेंब्रम, डिंबू तियू, सतीश पुरती आदि खेल प्रेमी व ग्रामीण उपस्थित थे।
October 25, 2026 7: 23 pm
Breaking
- खूंटपानी के दशहरा लोटा मेला का समापन, मांदर की थाप पर झूमे ग्रामीण जिलिंग ताड़ नृत्य ने बांधा समां, भाषा-संस्कृति ही हमारी पहचान-सोनाराम बोदरा,
- खूंटपानी के कुमारलोटा फुटबॉल प्रतियोगिता संर्पन्न, जोंको ब्रदर्स बिंदीबासा को पराजित कर पीएससी चोंयासाई बना चैंपियन ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का माध्यम है खेल-गागराई,
- राजस्व कर्मचारी की हत्या पर भड़के अर्जुन मुंडा, बोले— जमीन माफियाओं पर हो ठोस कार्रवाई रिम्स में शोकाकुल परिजनों से मिले पूर्व मुख्यमंत्री, हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग राजस्व कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करे सरकार, प्रभावशाली लोगों के संरक्षण की भी हो जांच
- किसानों को समय पर योजनाओं का लाभ दें, KCC से शत-प्रतिशत आच्छादन का लक्ष्य पूरा करें : उपायुक्त लैंप्स समितियों को सक्रिय करने, खाद की कालाबाजारी रोकने और वैकल्पिक खेती के प्रति किसानों को जागरूक करने पर जोर
- पात्र लाभुकों को समय पर योजनाओं का लाभ दें अधिकारी : उपायुक्त आंगनबाड़ी केंद्रों के नियमित निरीक्षण और पोषण ट्रैकर पर डेटा एंट्री में तेजी लाने का निर्देश
- सरायकेला के मुरुप में मां मनसा की प्रतिमा विसर्जित, ‘मनसा मंगल’ गीतिनाट्य ने बांधा समां, भक्ति और लोकसंस्कृति के रंग में रंगा गांव, कलाकारों की प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां मनसा को दी विदाई,
- सरायकेला के कृष्णपुर के तालाब में कमल फूल तोड़ने गए 40 वर्षीय व्यक्ति की डूबने से मौत, ऊपर दुगनी निवासी गंभीर कालिंदी की मौत से गांव में मातम, तालाब से निकाला गया शव,
- खरसावां के बाघरायडीह में वनदेवी स्वरूप में हुई मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कांटों की सेज पर लेटे श्रद्धालु, दहकते अंगारों पर नंगे पांव चले भक्त; विधायक दशरथ गागराई ने टेका माथा,
