खरसावां के सरस्वती शिशु मंदिर की नई प्रबंधन समिति
गठित, सुमंत चन्द्र महांती बने अध्यक्ष, बैद्यनाथ मालाकार को सचिव
और प्रभाकर मंडल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी,
Kharsawan
खरसावां के राजा श्री रामचंद्र सरस्वती शिशु मंदिर में विद्यालय की नई प्रबंधन समिति का गठन किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक आलोक कुमार दास की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से समिति के पदाधिकारियों का चयन किया गया। नई प्रबंधन समिति में शिक्षाविद् सह समाजसेवी सुमंत चन्द्र महांती को अध्यक्ष, बैद्यनाथ मालाकार को सचिव तथा समाजसेवी प्रभाकर मंडल को कोषाध्यक्ष चुना गया। नई समिति के गठन के साथ ही विद्यालय के शैक्षणिक विकास और व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में सकारात्मक पहल करने पर जोर दिया गया। बैठक में विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, अनुशासन को मजबूत करने तथा बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने को लेकर चर्चा की गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों से विद्यालय के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने और आपसी समन्वय के साथ शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की अपेक्षा जताई गई। इस दौरान विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए विद्यालय के विकास के लिए मिल-जुलकर काम करने पर बल दिया गया। नई प्रबंधन समिति के गठन से विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल है। उम्मीद जताई गई कि समिति के सभी पदाधिकारी, शिक्षक और अभिभावक आपसी सहयोग से विद्यालय को प्रगति की नई दिशा प्रदान करेंगे। बैठक में विद्यालय के भैया-बहनों के अभिभावकों के साथ-साथ सभी आचार्य एवं आचार्याएं उपस्थित रहे।
October 22, 2026 8: 50 pm
Breaking
- खरसावां के लोसोदिकी में दहकते अंगारों पर चले मां मनसा के भक्त, हठभक्ति और आस्था का दिखा अद्भुत संगम, श्रद्वालुओं की मौजूदगी में निभाई गई वर्षों पुरानी परंपरा,
- खरसावां के सरस्वती शिशु मंदिर की नई प्रबंधन समिति गठित, सुमंत चन्द्र महांती बने अध्यक्ष, बैद्यनाथ मालाकार को सचिव और प्रभाकर मंडल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी,
- खरसावां-कुचाई में हर्षाेल्लास के साथ हुई सर्पों की देवी मां मनसा की पूजा-अर्चना कर सुख-शांति व समृद्धि की कामना,
- सरायकेला के मुरुप में विजया दशमी पर एकादशी को माता दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए दहकते अग्निकुंड पर नंगे पांव चलकर दिखाए भक्ती, उमड़ी श्रद्धालूओं की भीड़
- श्री सीमेंट कंपनी के निर्माणाधीन बाउंड्री वॉल से सरिया चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार, खरसावां पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सरिया किया बरामद,
- पिता की हत्या के आरोप में बेटा गिरफ्तार, खून से सना चाकू और ईंट बरामद सिनी ओपी क्षेत्र के धातकीडीह गांव का मामला, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ा मृतक की पत्नी के लिखित आवेदन पर दर्ज हुआ था मामला, हत्या में प्रयुक्त सामान जब्त
- तिरुलडीह गोलीकांड के शहीदों को विभिन्न दलों के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, 44 साल बाद भी शहीद परिवार को सम्मान और नौकरी नहीं मिलने का उठा मुद्दा
- राजखरसावां मे सिंदूर खेल बंगाली महिलाओं ने दी मां दुर्गा को अंतिम विदाई, बोलीं-हे मां अगले साल फिर आना…,
