खूंटपानी में पीडीएस डीलरों की समीक्षा बैठक, राशन वितरण में पारदर्शिता पर जोर, विधायक ने जनजातीय समुदाय के बीच बांटे गए पारंपरिक वाद्य यंत्र,
Khutpani
खूंटपानी प्रखंड सभागार में पीडीएस (सार्वजनिक वितरण प्रणाली) राशन डीलरों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में खरसावां के विधायक दशरथ गागराई शामिल हुए। इस दौरान राशन वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और सुचारू बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। विधायक ने राशन डीलरों से लाभुकों को समय पर एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप राशन उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों तक उनके हक का अनाज पहुंचाना है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने डीलरों को व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने तथा लाभुकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान क्षेत्र में राशन वितरण से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं व्यवस्था को बेहतर बनाने के उपायों पर भी चर्चा हुई। विधायक ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए। इसी क्रम में झारखंड सरकार के कल्याण विभाग की ओर से जनजातीय समुदाय के बीच पारंपरिक वाद्य यंत्रों का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य जनजातीय समाज की पारंपरिक संस्कृति, कला और लोक विरासत को संरक्षित एवं बढ़ावा देना है। मौके पर श्री गागराई ने कहा कि विकास के साथ क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी जरूरी है। पारंपरिक वाद्य यंत्र जनजातीय समाज की पहचान और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़े हैं। इनके संरक्षण और प्रोत्साहन से नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि जनकल्याण, संस्कृति के संरक्षण और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।
October 7, 2026 5: 04 am
Breaking
- श्रद्धांजलि सभा की तैयारी को लेकर सांसद जोबा माझी ने गोइलकेरा में की बैठक
- गोइलकेरा पहुंचा 5 एमवीए का ट्रांसफार्मर, ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति होगी सुदृढ़
- चांडिल में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 400 किलो जावा महुआ व 40 लीटर चुलाई शराब बरामद, नदी किनारे संचालित अवैध चुलाई अड्डा ध्वस्त, संचालक के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत होगी कार्रवाई
- चांडिल में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 400 किलो जावा महुआ व 40 लीटर चुलाई शराब बरामद, नदी किनारे संचालित अवैध चुलाई अड्डा ध्वस्त, संचालक के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत होगी कार्रवाई
- दुर्गा पूजा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शांति समिति की बैठक
- खरसावां मे दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पूजा पंडालों में सीसीटीवी लगाने और अग्नीनाश्क यंत्र रखने का निर्देश, विधि व्यवस्था हेतु हुड़दंगियों पर पुलिस रखेगी नजर,
- खूंटपानी प्रखंड मुख्यालय के प्रशासनिक भवन के सौंदर्यीकरण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास, 40 लाख से बदलेगी कार्यालय की सूरत, होगा सौंदर्यीकरण,
- खूंटपानी में पीडीएस डीलरों की समीक्षा बैठक, राशन वितरण में पारदर्शिता पर जोर, विधायक ने जनजातीय समुदाय के बीच बांटे गए पारंपरिक वाद्य यंत्र,
