खरसावां के आमदा खादी पार्क में गांधी जयंती पर भाजपायों ने श्रद्धापूर्वक गांधीजी को किया नमन,
आमदा खादी पार्क में गूंजा स्वदेशी का संदेश,
Kharsawan
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को खरसावां प्रखंड के राजखरसावां स्थित आमदा खादी पार्क में भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धापूर्वक गांधीजी को नमन किया। जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और स्वदेशी के आदर्शों को स्मरण किया गया। इस अवसर पर श्री बोदरा ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार और आदर्श आज भी राष्ट्रसेवा तथा समाजहित के लिए सभी को प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि गांधीजी ने स्वदेशी और आत्मनिर्भरता को जनजीवन से जोड़ने का संदेश दिया था, जिसे आगे बढ़ाना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
खादी की खरीदारी कर स्थानीय कारीगरों को दिया प्रोत्साहन
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के ‘वोकल फॉर लोकल’ आह्वान के तहत श्री बोदरा ने आमदा खादी पार्क से खादी वस्त्रों की खरीदारी की। इसके बाद कार्यकर्ताओं एवं आमजनों के बीच अंगवस्त्र वितरित कर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने स्थानीय उत्पादों को अपनाने तथा कारीगरों और बुनकरों को प्रोत्साहित करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और स्थानीय हुनर को नई पहचान मिलेगी। स्वदेशी वस्तुओं को अपनाकर आत्मनिर्भर, समृद्ध एवं विकसित भारत के निर्माण में सभी को अपनी भागीदारी निभानी चाहिए।
कार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विजय महतो, प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश महतो, विश्वजीत प्रधान, लाल सिंह सोय, विवेकानंद प्रधान, कंचन चौहान, अमित केसरी, होपना सोरेन, नयन प्रमाणिक, जयचंद महतो, प्रशांत महतो, प्रधान माटी सोय, प्रदीप प्रधान, अशोक प्रधान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।
October 3, 2026 9: 07 am
Breaking
- कुचाई के गालुडीह में फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, ए वन स्टार बारेलचका को पराजित कर बीएस ब्रदर्स तिलोपदा ने बनी चैम्पियन, खेल युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच से जोड़ता है-गागराई,
- खरसावां के आमदा खादी पार्क में गांधी जयंती पर भाजपायों ने श्रद्धापूर्वक गांधीजी को किया नमन, आमदा खादी पार्क में गूंजा स्वदेशी का संदेश,
- खरसावां के आमदा खादी पार्क में कांग्रेस ने मनाई गांधी जयंती, कांग्रेसजनों को खादी शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित, महात्मा गांधी के विचार आज भी समाज और देश के लिए प्रासंगिक हैं- कोंदो
- खरसावां के आमदा में दो बाइकों की टक्कर, 17 वर्षीय युवक गंभीर दुर्घटना के बाद घायल को सड़क पर छोड़कर साथी फरार, डॉक्टर ने अपने खर्च से मंगाई सेलाइन
- खरकई नदी के संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण को बनेगी समग्र कार्ययोजना आदित्यपुर के अर्बन रिवर मैनेजमेंट प्लान पर डीसी की अध्यक्षता में दूसरी बैठक नदी तट विकास, जल संरक्षण, एसटीपी सुदृढ़ीकरण और जलभराव के स्थायी समाधान पर जोर
- 35 दुकानों में तंबाकू बिक्री की जांच, नियम तोड़ने वालों को सख्त हिदायत चौका-कांड्रा में जिला तंबाकू नियंत्रण कोषांग व खाद्य सुरक्षा विभाग का संयुक्त अभियान
- स्कूलों में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, धीमी APAAR ID प्रगति पर डीसी नाराज बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति, स्मार्ट क्लास और सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने का निर्देश
- गांधी के विचारों के साथ बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, विजेता विद्यार्थी हुए सम्मानित, खरसावां के बुरूडीह स्कूल में गांधी जयंती पर क्विज, निबंध, भाषण, कविता पाठ व चित्रांकन प्रतियोगिता
