खरसावां के अशोका इंटरनेशनल स्कूल में ‘तरू भ्राता’
कार्यक्रम, बच्चों ने पेड़ों को बांधी ईको-फ्रेंडली राखी
kharsawan
खरसावां के अशोका इंटरनेशनल स्कूल में रक्षाबंधन के पावन अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अनूठे ‘तरू भ्राता’ (वृक्ष बंधु) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को पारंपरिक मूल्यों से जोड़ने के साथ प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में नर्सरी से कक्षा नौवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने प्लास्टिक एवं कृत्रिम सामग्रियों का उपयोग किए बिना जूट, मौली धागे, सूखे पत्ते, दालें और बीज जैसी प्राकृतिक वस्तुओं से आकर्षक एवं पर्यावरण-अनुकूल राखियां तैयार कीं। इसके बाद विद्यालय परिसर के बगीचे में विशेष सभा आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने अपने हाथों से बनाई राखियों को परिसर में लगे पेड़ों और नन्हे पौधों पर बांधा। साथ ही पौधों के नियमित पोषण, सिंचाई और सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। विद्यालय के निदेशक सत्यनारायण प्रधान ने विद्यार्थियों के प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते तक सीमित पर्व नहीं है, बल्कि यह उन सभी तत्वों की रक्षा का संकल्प लेने का अवसर है, जो हमारे जीवन के लिए आवश्यक हैं। पेड़-पौधे हमें ऑक्सीजन और छाया प्रदान करते हैं, इसलिए उनकी रक्षा करना भी हमारा दायित्व है। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को अपने घर और आसपास कम से कम एक पौधा लगाने तथा उसकी नियमित देखभाल एवं सुरक्षा करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर डोली गोप, सरिता तिरिया, दीप्ति बानरा, उमेश महतो, नेहा सिंह, कल्पना कुमारी, तनुश्री विश्वकर्मा, प्रिय रंजन, अबरार कुरैशी, कृष्ण चंद्र महतो सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की गतिविधि प्रभारी तनुश्री विश्वकर्मा ने किया।
August 28, 2026 12: 30 pm
Breaking
- डीडीसी ने पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल की जिला स्तरीय परामर्श समिति की बैठक सम्पन्न हुई…* *पेयजल स्रोतों के संरक्षण, जलमीनार एवं चापाकलों की समयबद्ध मरम्मत, जलापूर्ति की गुणवत्ता की नियमित निगरानी तथा ग्राम जल एवं स्वच्छता समितियों को सशक्त बनाने के दिए निर्देश…*
- रक्षाबंधन पर्व को लेकर आदित्यपुर एवं गम्हरिया क्षेत्र में मिठाई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, खाद्य पदार्थों की मौके पर जांच…*
- खरसावां के अशोका इंटरनेशनल स्कूल में ‘तरू भ्राता’ कार्यक्रम, बच्चों ने पेड़ों को बांधी ईको-फ्रेंडली राखी
- खरसावां में शिशु मंदिर की बहनों ने पुलिस जवानों की कलाई पर स्नेह और सम्मान के प्रतीक स्वरूप में बांधी राखी
- परिसीमन के विरोध में 30 अगस्त को रांची आंदोलन की तैयारी पर कुचाई में मानकी-मुंडा एवं सामाजिक संगठनों की बैठक, आरक्षित सीटें घटाने के बजाय बढ़ाई जाना चाहिए- मनोज सोय,
- खरसावां में धूमधाम से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, भाईचारे और इंसानियत का दिया संदेश
- खामारडीह ने प्रधानगोड़ा को 1-0 से हराया, हाथीटांड़ बना जिला फुटबॉल सुपर लीग चैंपियन,
- जगन्नाथपुर में 7 दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव सह जन्माष्टमी पूजा 4 सितंबर से,तैयारियां अंतिम चरण में
