खरसावां के रुगड़ीसाईं में 13 वर्षीय किशोरी को नाग सांप ने डसा, सदर अस्पताल में इलाज जारी,
Kharsawan
खरसावां प्रखंड क्षेत्र के रुगड़ीसाईं (बीटापुर) गांव में शुक्रवार की सुबह करीब 6:30 बजे एक 13 वर्षीय किशोरी को नाग सांप ने डस लिया। घटना के बाद परिजनों ने तत्काल उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सरायकेला पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।
पीड़िता की पहचान संतोषी देवगम (13), पिता राजेश देवगम, ग्राम रुगड़ीसाईं (बीटापुर) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार सांप के डसने के बाद बच्ची को बिना समय गंवाए अस्पताल लाया गया। फिलहाल उसकी स्थिति ठीक बताई जा रही है और चिकित्सकों की टीम उसके स्वास्थ्य पर नजर रख रही है।
बच्ची को समय पर अस्पताल पहुंचाने में सुमित चौधरी की भूमिका की भी सराहना की गई। ग्रामीणों से अपील की गई है कि सांप काटने की घटना में झाड़-फूंक या घरेलू उपचार के चक्कर में समय बर्बाद न करें। पीड़ित को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाएं, क्योंकि समय पर चिकित्सा मिलने से जान बचाने में मदद मिल सकती है।
September 6, 2026 4: 12 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
