ग्रामीण बच्चों की प्रतिभा को निखारने की जरूरत-हेमसागर प्रधान
kharsawan
ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत है उनकी प्रतिभा को पहचानकर उन्हें उचित मंच, प्रोत्साहन और मार्गदर्शन देने की। अवसर मिलने पर गांव के बच्चे भी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं। उक्त बातें युवा सामाजिक कार्यकर्ता हेमसागर प्रधान ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मध्य विद्यालय, मुरुप सरायकेला में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि कई बार अवसर के अभाव में ग्रामीण बच्चों की प्रतिभा सामने नहीं आ पाती और उनका हुनर सीमित होकर रह जाता है। ऐसे बच्चों की प्रतिभा को पहचानकर उसे निखारने के लिए समाज, विद्यालय और अभिभावकों को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है। सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं और उनका उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। शिक्षकों, अभिभावकों और ग्रामीणों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
मौके पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक श्रीकांत किस्कू, सहायक शिक्षक सेमल प्रमाणिक एवं धर्मेंद्र प्रधान, शिक्षिकाएं शांति बेरा एवं मीरावती महतो, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गोरा चांद हो सहित बड़ी संख्या में अभिभावक, छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
August 17, 2026 6: 13 pm
Breaking
- ग्रामीण बच्चों की प्रतिभा को निखारने की जरूरत-हेमसागर प्रधान
- सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी आस्था की भीड़, ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंजा खरसावां-कुचाई, श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक,
- खरसावां के आमदा में सावन महोत्सव में झूमीं महिलाएं, नृत्य-संगीत और खेलों का उठाया लुत्फ, कहा- ‘महिलाएं हैं सनातन संस्कृति की मजबूत वाहक’
- खरसावां में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, जगह-जगह लहराया तिरंगा, सरकारी-गैर सरकारी संस्थानों में हुआ ध्वजारोहण, देश की एकता और अखंडता का लिया संकल्प,
- कुचाई, सरकारी संस्थानों से लेकर स्कूलों तक मना आजादी का जश्न,राष्ट्रगान, देशभक्ति गीतों और भारत माता के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र, शान से लहराया तिरंगा,
- *मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सरायकेला एवं ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न मतदान केंद्र क्षेत्रों का किया भौतिक निरीक्षण* *घर-घर जाकर मतदाताओं से किया संवाद, ‘होम-टू-रोल’ एवं ‘एक परिवार–एक मतदान केंद्र’ सुनिश्चित करने का दिया निर्देश* *एक भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची से न छूटे और किसी भी विदेशी नागरिक का नाम सूची में शामिल न हो—के. रवि कुमार*
- *कृषि एवं सम्बद्ध विभागों के अंतर्गत संचालित योजनाओं की उपायुक्त ने की समीक्षा…* *विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति, पात्र किसानों को योजनाओं से जोड़ने, लंबित लाभुकों को शीघ्र लाभ प्रदान करने एवं सहकारिता क्षेत्र को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश…*
- उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने फुल ड्रेस परेड के अंतिम पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण, राष्ट्रध्वज को दी सलामी…* *बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में होगा स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह…*
