चाईबासा मुख्य मार्ग पर पत्थर गाड़ने और लाको बोदरा
की प्रतिमा लगाने की मांग पर विधायक को सौपा आवेदन,
kharsawan
आदिवासी “हो” समाज महासभा, पोड़ाहाट (चक्रधरपुर) अनुमंडल समिति ने खरसावां विधायक दशरथ गागराई से चाईबासा मुख्य मार्ग पर बोड़दा पुल के आगे खरसावां चौक में पत्थर गाड़ने एवं लाको बोदरा की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की है। इस संबंध में समिति की ओर से 13 अगस्त 2026 को विधायक को लिखित आवेदन सौंपा गया है। आवेदन में कहा गया है कि आदिवासी हो समाज महासभा अनुमंडल समिति, प्रखंड समिति, आदिवासी मित्रमंडल, मानकी मुंडा संघ अंचल समिति एवं चक्रधरपुर के विभिन्न सामाजिक संगठनों तथा शिक्षाविदों के साथ विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया है। इसके तहत चाईबासा मुख्य मार्ग पर बोड़दा पुल के आगे खरसावां चौक में पत्थर गाड़ने और लाको बोदरा की प्रतिमा स्थापित करने की योजना है। समिति ने विधायक दशरथ गागराई से इस कार्य के लिए अविलंब स्वीकृति प्रदान कर निर्माण कराने का आग्रह किया है। समिति का कहना है कि लाको बोदरा की प्रतिमा स्थापित होने से क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं सामाजिक योगदान को सम्मान मिलेगा। आवेदन पर आदिवासी हो समाज महासभा अनुमंडल समिति एवं प्रखंड समिति चक्रधरपुर के प्रतिनिधियों के हस्ताक्षर हैं। इस दौरान मुख्य रूप से समाजसेवी बांसती गागराई, श्रीराम सामड, सुनीता चापिया, मुन्ना सोय, धमेन्द्र सिंह मुंडा, रौशन हांसदा, जसमति बोदरा, धनेश्वर बोदरा, मालती हेम्ब्रम आदि उपस्थित थे।
August 13, 2026 11: 21 pm
Breaking
- *कृषि एवं सम्बद्ध विभागों के अंतर्गत संचालित योजनाओं की उपायुक्त ने की समीक्षा…* *विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति, पात्र किसानों को योजनाओं से जोड़ने, लंबित लाभुकों को शीघ्र लाभ प्रदान करने एवं सहकारिता क्षेत्र को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश…*
- उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने फुल ड्रेस परेड के अंतिम पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण, राष्ट्रध्वज को दी सलामी…* *बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में होगा स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह…*
- चाईबासा मुख्य मार्ग पर पत्थर गाड़ने और लाको बोदरा की प्रतिमा लगाने की मांग पर विधायक को सौपा आवेदन,
- कुचाई में खरीफ कृषक गोष्ठी पर किसानों को दलहन की उन्नत खेती की दी जानकारी, फसल बीमा का लाभ लेने की अपील, किसानों से जैविक खेती करने पर दिया जोर,
- कुचाई में संकुलवार प्रभारी शिक्षकों की गुरु गोष्ठी, स्कूलों की शैक्षणिक व्यवस्था की हुई समीक्षा, नामांकन, उपस्थिति, मध्याह्न भोजन, ई-विद्या वाहिनी और शैक्षणिक गुणवत्ता पर दिया जोर,
- कुचाई के सामुडीह में मनाया गया जल अर्पण दिवस, ग्रामीणों ने लिया जल संरक्षण का संकल्प, सुरक्षित पेयजल के उपयोग और जल की बर्बादी रोकने को लेकर किया जागरूक,
- कुड़मि समाज की मांगों पर गृह मंत्रालय से सकारात्मक आश्वासन, धर्म-कोड और कुड़मालि भाषा को राष्ट्रीय मान्यता की उम्मीद, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले कुड़मि समाज के प्रतिनिधि,
- गुदड़ी में 100 छात्र-छात्राओं के बीच विधायक जगत माझी ने बांटी साइकिल बोले विधायक—उच्च शिक्षा प्राप्त कर माता-पिता और क्षेत्र का नाम करें रोशन
