17 माह से मानदेय नहीं मिलने पर डीआरडीए व प्रखंड कार्यालयों के कंप्यूटर सहायक और एमटीएस ने उपायुक्त एवं डीडीसी से लगाई गुहार,
Seraikella Kharsawan
सरायकेला-खरसावां: जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) एवं जिले के विभिन्न प्रखंड कार्यालयों में बाह्य स्रोत (आउटसोर्स) के तहत कार्यरत कंप्यूटर सहायक (सीए) एवं एमटीएस कर्मचारियों ने लंबित मानदेय भुगतान को लेकर शुक्रवार को सरायकेला खरसावां जिला उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कर्मचारियों ने बताया है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के 7 माह, 2025-26 के 6 माह तथा 2026-27 के 4 माह, यानी कुल 17 माह का मानदेय अब तक लंबित है। उन्होंने कहा कि डीआरडीए एवं सभी प्रखंड कार्यालयों की ओर से कई बार मानदेय भुगतान के लिए पत्राचार किया गया, लेकिन ग्रामीण विकास विभाग से आवंटन प्राप्त नहीं होने के कारण भुगतान नहीं हो सका।
कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से मानदेय नहीं मिलने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है। बच्चों की पढ़ाई, परिवार का भरण-पोषण, मकान किराया और चिकित्सा जैसे आवश्यक खर्चों का वहन करना मुश्किल हो रहा है। इसके बावजूद सभी कर्मचारी पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ज्ञापन के माध्यम से कर्मचारियों ने उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त से जल्द से जल्द लंबित मानदेय का भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग की है, ताकि उन्हें आर्थिक संकट से राहत मिल सके। डीसी एवं डीडीसी को ज्ञापंन सौपने के दौरान राज कुमार, राज किशोर सोय, नयन गोराई, लालटु महतो, असीग चंद्र महतो, भागीरथ मुंडा, देवचरण महतो, रवि कुमार सहित जिले के विभिन्न प्रखंडों में कार्यरत कंप्यूटर सहायकों एवं एमटीएस कमी उपस्थित थे।
October 26, 2026 8: 51 am
Breaking
- ऐतिहासिक सफलता के साथ स्वदेश लौटी भारतीय पैरा तीरंदाजी टीम का अर्जुन मुंडा ने किया स्वागत* *3 स्वर्ण और 3 रजत सहित 6 पदक जीतकर भारत ने बनाया एक संस्करण में सर्वाधिक तीरंदाजी स्वर्ण पदकों का रिकॉर्ड*
- खूंटपानी के दशहरा लोटा मेला का समापन, मांदर की थाप पर झूमे ग्रामीण जिलिंग ताड़ नृत्य ने बांधा समां, भाषा-संस्कृति ही हमारी पहचान-सोनाराम बोदरा,
- खूंटपानी के कुमारलोटा फुटबॉल प्रतियोगिता संर्पन्न, जोंको ब्रदर्स बिंदीबासा को पराजित कर पीएससी चोंयासाई बना चैंपियन ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का माध्यम है खेल-गागराई,
- राजस्व कर्मचारी की हत्या पर भड़के अर्जुन मुंडा, बोले— जमीन माफियाओं पर हो ठोस कार्रवाई रिम्स में शोकाकुल परिजनों से मिले पूर्व मुख्यमंत्री, हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग राजस्व कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करे सरकार, प्रभावशाली लोगों के संरक्षण की भी हो जांच
- किसानों को समय पर योजनाओं का लाभ दें, KCC से शत-प्रतिशत आच्छादन का लक्ष्य पूरा करें : उपायुक्त लैंप्स समितियों को सक्रिय करने, खाद की कालाबाजारी रोकने और वैकल्पिक खेती के प्रति किसानों को जागरूक करने पर जोर
- पात्र लाभुकों को समय पर योजनाओं का लाभ दें अधिकारी : उपायुक्त आंगनबाड़ी केंद्रों के नियमित निरीक्षण और पोषण ट्रैकर पर डेटा एंट्री में तेजी लाने का निर्देश
- सरायकेला के मुरुप में मां मनसा की प्रतिमा विसर्जित, ‘मनसा मंगल’ गीतिनाट्य ने बांधा समां, भक्ति और लोकसंस्कृति के रंग में रंगा गांव, कलाकारों की प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां मनसा को दी विदाई,
- सरायकेला के कृष्णपुर के तालाब में कमल फूल तोड़ने गए 40 वर्षीय व्यक्ति की डूबने से मौत, ऊपर दुगनी निवासी गंभीर कालिंदी की मौत से गांव में मातम, तालाब से निकाला गया शव,
