विश्व आदिवासी दिवस का थीम होगा ‘पेसा कानून’, खरसावां में तैयारी बैठक संपन्न
kharsawan
विश्व आदिवासी दिवस के आयोजन को लेकर आदिवासी समन्वय समिति की तैयारी बैठक गुरुवार को कला एवं सांस्कृतिक भवन, खरसावां में आयोजित की गई। बैठक में विस्तृत चर्चा के बाद निर्णय लिया गया कि इस वर्ष विश्व आदिवासी दिवस का मुख्य थीम ‘पेसा कानून’ रहेगा। इसका उद्देश्य आदिवासी समाज के बीच पेसा कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा मुंडा-मानकी व्यवस्था एवं ग्राम सभा को सशक्त बनाने की दिशा में पहल करना है।
बैठक में तय किया गया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर भव्य रैली निकाली जाएगी। इसके अलावा पेसा कानून पर पैनल डिस्कशन आयोजित किया जाएगा तथा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम लोगों को पेसा कानून के अधिकारों और उसके महत्व की जानकारी दी जाएगी।
समिति के सदस्यों ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा 2 जनवरी 2026 को पेसा नियमावली लागू कर दी गई है, लेकिन गांवों और आदिवासी समाज के बीच अभी भी इसके प्रति पर्याप्त जागरूकता का अभाव है। ऐसे में विश्व आदिवासी दिवस के मंच से पेसा कानून के प्रावधानों और अधिकारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि इसके लाभ धरातल पर उतर सकें और ग्राम सभाएं अधिक सशक्त बनें।
बैठक में मनोज कुमार सोय, सुकरार सोय, रामलाल हेंब्रम, लालसिंह हेंब्रम, टाटा छातर, सालेन सोय, सिद्धेश्वर कुदादा, मीशन सोय, हरिवंश उरांव, विजय दीगगी, रवी बांकीरा, सयाम सोय, रघु हांसदा, चांदमनी बोदरा, लोगेन होनहागा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
October 23, 2026 2: 19 am
Breaking
- खरसावां के लोसोदिकी में दहकते अंगारों पर चले मां मनसा के भक्त, हठभक्ति और आस्था का दिखा अद्भुत संगम, श्रद्वालुओं की मौजूदगी में निभाई गई वर्षों पुरानी परंपरा,
- खरसावां के सरस्वती शिशु मंदिर की नई प्रबंधन समिति गठित, सुमंत चन्द्र महांती बने अध्यक्ष, बैद्यनाथ मालाकार को सचिव और प्रभाकर मंडल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी,
- खरसावां-कुचाई में हर्षाेल्लास के साथ हुई सर्पों की देवी मां मनसा की पूजा-अर्चना कर सुख-शांति व समृद्धि की कामना,
- सरायकेला के मुरुप में विजया दशमी पर एकादशी को माता दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए दहकते अग्निकुंड पर नंगे पांव चलकर दिखाए भक्ती, उमड़ी श्रद्धालूओं की भीड़
- श्री सीमेंट कंपनी के निर्माणाधीन बाउंड्री वॉल से सरिया चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार, खरसावां पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सरिया किया बरामद,
- पिता की हत्या के आरोप में बेटा गिरफ्तार, खून से सना चाकू और ईंट बरामद सिनी ओपी क्षेत्र के धातकीडीह गांव का मामला, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ा मृतक की पत्नी के लिखित आवेदन पर दर्ज हुआ था मामला, हत्या में प्रयुक्त सामान जब्त
- तिरुलडीह गोलीकांड के शहीदों को विभिन्न दलों के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, 44 साल बाद भी शहीद परिवार को सम्मान और नौकरी नहीं मिलने का उठा मुद्दा
- राजखरसावां मे सिंदूर खेल बंगाली महिलाओं ने दी मां दुर्गा को अंतिम विदाई, बोलीं-हे मां अगले साल फिर आना…,
