खरसावां विधानसभा क्षेत्र के कुचाई में एसआईआर-2026 कार्यों की समीक्षा, अपर उपायुक्त ने समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश,
kuchai
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर ) -2026 अभियान के तहत 57-खरसावां विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में चल रहे कार्यों की समीक्षा शनिवार को निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार ने कुचाई प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में की। बैठक में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (एईआरओ), बीएलओ सुपरवाइजर, कंट्रोल रूम में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी-कर्मी तथा अन्य निर्वाचन कर्मी उपस्थित रहे। बैठक में गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) के वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अपर उपायुक्त ने सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं त्रुटिरहित तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता तक गणना प्रपत्र पहुंचना सुनिश्चित किया जाए तथा समय पर उसका संग्रहण और डिजिटाइजेशन किया जाए। साथ ही अभिलेखों का सुव्यवस्थित संधारण, डाटा की शुद्धता और कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग पर विशेष जोर दिया। समीक्षा के दौरान जिन मतदान केंद्रों पर डिजिटाइजेशन की प्रगति अपेक्षाकृत धीमी पाई गई, वहां विशेष कार्ययोजना बनाकर कार्य में तेजी लाने और निर्धारित लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए गए। बीएलओ सुपरवाइजरों को नियमित क्षेत्रीय अनुश्रवण, बीएलओ के साथ सतत समन्वय तथा समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए भी निर्देशित किया गया। जयवर्धन कुमार ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान निर्वाचन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण है। सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मी पूरी जिम्मेदारी, पारदर्शिता, निष्पक्षता और प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा अभियान के दौरान अनुशासन बनाए रखें। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण (एस आई आर )-2026 अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और बीएलओ को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराते हुए गणना प्रपत्र समय पर जमा करें, ताकि मतदाता सूची को अद्यतन, शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाया जा सके। इस बैठक में मुख्य रूप से एडीसी जयवर्धन कुमार, सीओ सुषमा सोरेन, बीएलओ सुपरवाइजर, कंट्रोल रूम में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी-कर्मी उपस्थित थे।
October 11, 2026 4: 31 am
Breaking
- उत्क्रमित वेतनमान के लिए हाईकोर्ट जाएंगे शिक्षक, जिला स्तरीय बैठक आज, छठे पुनरीक्षित वेतनमान में लाभ नही मिलने का मामला, शिक्षको ने याचिका दायर करने पर जताई सहमति,
- खरसावां में उत्कमणी मनाई गोपबंधु दास की जंयती, गोपबंधु दास के बताये गए मार्ग पर चलनें का लिया संक्लप, भाषा-संस्कृति से होती है समाज की पहचान- हरिश्चंद्र आचार्य,
- अनुकंपा के आधार पर 8 अभ्यर्थियों की नियुक्ति का रास्ता साफ, तीन को मिला नियुक्ति पत्र, समाहरणालय संवर्ग में तीन अभ्यर्थियों को मिली नौकरी, समाज कल्याण, वन और पुलिस विभाग में नियुक्ति के लिए भी अनुशंसा
- SIR-2026 को लेकर जिला उपायुक्त ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, 10 अक्टूबर 2026 को सभी मतदान केंद्रों पर मेगा हेल्प डेस्क कैंप-सह-चुनावी पाठशाला, नए मतदाताओं के पंजीकरण एवं मतदाता सूची में त्रुटि सुधार पर विशेष जोर…*
- SIR-2026 के तहत 10 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर BLO-BLA-2 की चौथी बैठक एवं चुनाव पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन…*
- *नगर परिषद कपाली क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने खाद्य प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण, एक्सपायरी खाद्य उत्पाद हटवाए गए…* *खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों के अनुपालन को लेकर खाद्य कारोबारियों को चेतावनी, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई…*
- अवैध बालू परिवहन के विरुद्ध खनन विभाग ने की कार्रवाई, कंदरबेरा चौक से बालू लदा एक आईसर वाहन जब्त…*
- पुटुंगा स्कूल के विकास को मिलेगी नई गति, प्लस टू की मान्यता दिलाने का प्रयास करेंगे: जोबा माझी -पुटुंगा उत्क्रमित उच्च विद्यालय का वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच संपन्न, सांसद ने खेल मैदान और संसाधन उपलब्ध कराने का दिया आश्वासन
