खरसावां के लोसोदिकी में आमदा पुलिस ने चलाया
जन जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी
पुलिस समाज का ही एक अभिन्न हिस्सा है- रामरेखा पासवान
kharsawan
खरसावां प्रखंड अंतर्गत तेलाईडीह पंचायत के लोसोदिकी गांव में आमदा ओपी पुलिस द्वारा जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न सामाजिक एवं कानूनी विषयों की जानकारी देकर जागरूक किया गया तथा पुलिस-जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया। आमदा ओपी प्रभारी राम रेखा पासवान ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि पुलिस समाज का ही एक अभिन्न हिस्सा है और आम लोगों की सुरक्षा एवं सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहती है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना संकोच आमदा ओपी से संपर्क करें। अभियान के दौरान ग्रामीणों को पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह निषेध, महिला सुरक्षा, नशा मुक्ति अभियान, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, आपातकालीन सेवा डायल-112 तथा साइबर ठगी से बचाव के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी गई। साथ ही बच्चा चोरी जैसी अफवाहों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध सूचना की तत्काल पुलिस को जानकारी देने की अपील की गई। ओपी प्रभारी ने महिलाओं के अधिकारों एवं उनके संरक्षण के लिए बनाए गए कानूनी प्रावधानों की भी विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा सड़क सुरक्षा नियमों और गुड सेमेरिटन कानून के बारे में बताते हुए सड़क दुर्घटना में घायल लोगों की निस्वार्थ सहायता करने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया गया।
September 6, 2026 7: 51 pm
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
