खरसावां मे पूरे परिवार संग खरसावां विधायक ने भरा मतदाता सूची
के विशेष गहन पुनरीक्षण वोटर सत्यापन फॉर्म, मतदान का अधिकार
सुरक्षित रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है-दशरथ गागराई
Kharsawan
खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने बुधवार को पूरे परिवार के संग मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत स्वयं एन्यूमरेशन प्रपत्र भरकर जमा किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी पात्र मतदाताओं से समय पर एसआईआर प्रक्रिया पूरी कर मतदाता सूची में अपनी जानकारी का सत्यापन कराने की अपील की।

विधायक ने खरसावां विधानसभा क्षेत्र संख्या-57 के लोसोदिकी स्थित खरसावां विधायक के उनके आवास पर बीएलओ के समक्ष एन्यूमरेशन फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी की। बांसती गागराई ने भी स्वयं अपना एन्यूमरेशन प्रपत्र भरकर जमा किया। एस आई आर पत्रप्रप भरने वालों में पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण वोटर सत्यापन फॉर्म भरने वालों में विधायक, उनकी धर्मपत्नी, पुत्र पुत्री, भाई भाभी सहित पूरे परिवार के लोग शामिल थे। इस अवसर पर श्री गागराई ने कहा कि मतदान का अधिकार सुरक्षित रखना प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची में नाम दर्ज कराना और उसमें आवश्यक सुधार कराना हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सही जानकारी के साथ निर्धारित प्रपत्र भरें और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक की मतदान प्रक्रिया में भागीदारी ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। शुद्ध और अद्यतन मतदाता सूची स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव की आधारशिला है। उन्होंने लोगों से अपने परिवार, पड़ोस और अन्य पात्र मतदाताओं को भी एसआईआर अभियान से जोड़ने का आग्रह किया। इस मौके पर एडीसी जयवर्धन कुमार सीओ कप्तान सिंकू, सुपरवाइजर, बीएलओ सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
