मां आकर्षिणी विकास समिति ट्रस्ट का प्रयास रंग
लाया, खरसावां के आकर्षिणी मंदिर के विद्युतीकरण के लिए
एक करोड रुपये से अधिक की प्रशासनिक स्वीकृति,
Kharsawan
खरसावां के आस्था और विश्वास के प्रतीक मां आकषिणी शक्तिपीठ को विकसित एव सौंदर्यीकरण करने के लिए मां आकर्षिणी विकास समिति ट्रस्ट चिलकु ने झारखंड के पर्यटन मंत्री (खेल, कला, संस्कृति और युवा मामले मंत्री भी) से मुलाकात कर कई मांगे रखा था। जिसके बाद मां आकर्षिणी विकास समिति ट्रस्ट चिलकु का प्रयास आखिरकार रंग लाया है। झारखंड सरकार के पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग (पर्यटन विभाग) ने सरायकेला-खरसावां जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल आकर्षिणी मंदिर में आवश्यक विद्युतीकरण कार्यों के लिए 1,00,18,637 (एक करोड अठारह हजार छह सौ सैंतीस रुपये) की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस संबंध में विभागीय सचिव मुकेश कुमार द्वारा 6 जुलाई 2026 को स्वीकृति आदेश जारी किया गया। जारी आदेश के अनुसार यह राशि राज्य योजना बजट 2026-27 के तहत पर्यटन विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। योजना का क्रियान्वयन उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां की देखरेख में किया जाएगा तथा तकनीकी कार्य विद्युत कार्य प्रमंडल, जमशेदपुर द्वारा स्वीकृत प्राक्कलन के अनुरूप कराया जाएगा। स्वीकृत राशि से आकर्षिणी मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में हाई मास्ट, गार्डन लाइट, पाथवे लाइट तथा स्ट्रीट लाइट लगाने सहित तीन प्रमुख कार्य किए जाएंगे। इनमें मंदिर गेस्ट हाउस परिसर में 16 मीटर ऊंचा हाई मास्ट, बिल्डिंग लाइट एवं गार्डन लाइट की स्थापना, परिसर में हाई मास्ट, पाथ लाइट और पुराने फ्लड एवं स्ट्रीट लाइटों का प्रतिस्थापन, तथा खरसावां मुख्य सडक से आकर्षिणी मंदिर गेस्ट हाउस तक लगभग 3.85 किलोमीटर मार्ग पर 90 वाट की स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। सरकार ने योजना को 31 दिसंबर 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। साथ ही योजना के पूर्ण होने के बाद परिसंपत्तियों के रखरखाव, संचालन एवं विद्युत व्यय का भुगतान सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन को सौंपी गई है। इसकी जानकारी मां आकर्षिणी विकास समिति ट्रस्ट चिलकु खरसावां के उपाध्यक्ष सुधीर मंडल, सचिव प्रभाकर मंडल, हेमंत मंडल, लखन महतो, कंचन चैहान, श्याम चैहान, केशव प्रधान, लक्ष्मण गांगुली, सपन मंडल ने देते हुए झारखंड सरकार के पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, खरसावां विधायक दशरथ गागराई, सरायकेला खरसावां जिला उपायुक्त का अभार प्रकट किया।

ये होगे कार्य
Û खरसावां के मां आकषिणी मंदिर गेस्ट हाउस में 11,54 लाख की लागत से 16 मीटर ऊँचा हाई मास्ट, बिल्डिंग लाइट और गार्डन लाइट लगाने का कार्य होगा।
Û खरसावां के मां आकषिणी मंदिर में 25,03 लाख की लागत से हाई मास्ट लाइट, पाथ लाइट, 150 वाट की फ्लड लाइट और 120 वाट की स्ट्रीट लाइट (9 मीटर ट्यूबलर पोल की पेंटिंग) बदलने का कार्य होगा।
Û 63,60 लाख की लागत से खरसावां मुख्य सडक से आकर्षनी मंदिर गेस्ट हाउस तक 7 मीटर ट्यूबलर पोल के साथ 90 वाट की स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य (3.85 किमी.) होगा।

क्षेत्र में पर्यटन विकास को नई गति मिलने की जगी उम्मीद
सरायकेला-खरसावां जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल आकर्षिणी मंदिर में आवश्यक विद्युतीकरण कार्यों के लिए की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान होने और इस योजना के पूरा होने से आकर्षिणी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर रोशनी, सुरक्षित आवागमन तथा पर्यटन सुविधाओं का लाभ मिलेगा। साथ ही क्षेत्र में पर्यटन विकास को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।
मां आकर्षिणी विकास समिति ट्रस्ट, चिलकु ने किया वृक्षारोपण
खरसावां के आकर्षिणी मंदिर के विद्युतीकरण के लिए एक करोड रुपये से अधिक की प्रशासनिक स्वीकृति मिलने की खुशी में खरसावां के चिलकु स्थित प्रसिद्ध मां आकर्षिणी मंदिर परिसर में मां आकर्षिणी विकास समिति ट्रस्ट, चिलकु की ओर से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समिति के सदस्यों ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढावा देने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। उन्होंने कहा कि वृक्ष न केवल वातावरण को स्वच्छ रखते हैं, बल्कि धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों की सुंदरता भी बढाते हैं। इसी सोच के साथ मंदिर परिसर को हरा-भरा बनाने की दिशा में यह कदम उठाया गया। इस दौरान मुख्य रूप से मां आकर्षिणी विकास समिति ट्रस्ट चिलकु खरसावां के उपाध्यक्ष सुधीर मंडल, सचिव प्रभाकर मंडल, हेमंत मंडल, लखन महतो, कंचन चैहान, श्याम चैहान, केशव प्रधान, लक्ष्मण गांगुली, सपन मंडल आदि उपस्थित थे।
विकास समिति ट्रस्ट की अहम भूमिका
खरसावां के चिलकु स्थित प्रसिद्ध मां आकर्षिणी मंदिर को क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करने में मां आकर्षिणी विकास समिति ट्रस्ट, चिलकु की भूमिका लगातार महत्वपूर्ण रही है। ट्रस्ट द्वारा वर्षों से मंदिर के विकास, सौंदर्यीकरण, श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार तथा धार्मिक आयोजनों के सफल संचालन के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। समिति के सदस्यों ने बताया कि मंदिर परिसर में मूलभूत सुविधाओं का विकास, स्वच्छता व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, बैठने की व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। इन प्रयासों के कारण दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या में भी लगातार वृद्धि हुई है।
ये था मुख्य मांगे
मां आकर्षिणी विकास समिति ट्रस्ट, चिलकु ने खरसावां सरायकेला मुख्य मार्ग के गोढपुर चैक से मां आकषिणी मंदिर के मुख्य पुजारी के घर तक साइट लाइटिंग की व्यवस्था करने, आकर्षिनी मेला मैदान में दो हाई मास्ट लाइट की व्यवस्था, आकर्षिनी गेस्ट हाउस में लाइटिंग की व्यवस्था, अकाषिनी पहाडी के ऊपर और मेला मैदान मे जगह-जगह पानी टेप की व्यवस्था करने, आकर्षिनी पहाडी मंदिर तक पहुंचने वाले सिढियो की मरमती और टाइल्स लगाने, सिढियो के 50-50 फीट पर शेड का निर्माण, आकर्षिनी पहाडी पर चढने वाली सिढियो के दोनों और रेलिंग लगाने, आकर्षिनी पहाडी पर 40 से 60 का श्रद्धालु शेड निर्माण, आकर्षिनी पुराने रेस्ट हाउस की मरम्मति और दोनों छोर पर रोड निर्माण, आकर्षिनी गेस्ट हाउस की मरमती, रंगाई पुताई, लाइटिंग, फर्नीचर व डीजे की व्यवस्था करने की मांग की गई थी।
