कुचाई में भाजपा ने मनाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की
125वीं जयंती, कार्यकर्ताओं ने लिया आदर्शों पर चलने का संकल्प,
डॉ. मुखर्जी का संपूर्ण जीवन देश के लिए समर्पित रहा- जिंगी हेम्ब्रम,
Kuchai
कुचाई भारतीय जनता पार्टी प्रखंड इकाई की ओर से जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती सोमवार को भाजपा प्रखंड कार्यालय में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष दास सोय ने की। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कुचाई जिला परिषद सदस्य जिग्गी हेम्ब्रम ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि 125वीं जयंती के अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कुचाई प्रमुख गुडी देवी ने डॉ. मुखर्जी विद्वता, साहस और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक थे तथा उनका उद्देश्य भारत को एकजुट और मजबूत बनाना था। उन्होंने कहा कि विभाजन के समय पश्चिम बंगाल को भारत का अभिन्न अंग बनाए रखने में डॉ. मुखर्जी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बाद में उन्होंने भारतीय जनसंघ की स्थापना कर राष्ट्रवादी राजनीति को नई दिशा दी। स्वतंत्र भारत के पहले उद्योग एवं आपूर्ति मंत्री के रूप में उन्होंने औद्योगिक विकास और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रखने का कार्य किया। साथ ही 1943 के बंगाल अकाल और 1942 के मेदिनीपुर चक्रवात के दौरान उन्होंने राहत कार्यों का नेतृत्व कर मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। इस दौरान मुख्य रूप से प्रखंड प्रमुख गुडी देवी, जिप जिंगी हेम्ब्रम, पूर्व सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र कुम्हार, प्रखंड अध्यक्ष दास सोय, अश्वनी सिंहदेव, सोमा कालिंदी, मनोज मुदुईया, सुखराम सोय, नंदसिंह सरदार, यादव सामाड, महेंद्र सामाड, मधुसूदन दास सहित बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
July 7, 2026 2: 02 am
Breaking
- ऐतिहासिक रथयात्रा को मिलेगा स्थायी संरक्षण: चंपई सोरेन ने किया बड़ा ऐलान रथ निर्माण स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का लिया जायजा, बोले- सरायकेला की सांस्कृतिक पहचान है रथयात्रा; रथ आसन भवन बनेगा, 16 जुलाई को स्वयं खींचेंगे रथ
- सरायकेला मे जिला फुटबॉल लीग: भेलाईडीह सिनी और ट्रिपल ए हरिहरपुर की शानदार जीत
- खूंटपानी के चुरूगुई मे पांच दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता स्ंापन्न, एनवाईएस जवांजाजीर को पराजित कर झारखंड पुलिस इलवेन बनी चैंपियन, 40 प्लस मे सरायकेला टाइगर बना विजेता,
- कुचाई में भाजपा ने मनाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती, कार्यकर्ताओं ने लिया आदर्शों पर चलने का संकल्प, डॉ. मुखर्जी का संपूर्ण जीवन देश के लिए समर्पित रहा- जिंगी हेम्ब्रम,
- 14 जुलाई को खरसावां में वृहद झारखण्ड मोर्चा की अहम बैठक, जनहित के मुद्दों पर बनेगी रणनीति,
- झारखंड आंदोलनकारियों की स्मृति में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
- विश्व जनसंख्या दिवस-2026 के सफल आयोजन को लेकर उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में अंतर्विभागीय समन्वय बैठक आयोजित, विभिन्न विभागों को सौंपे गए दायित्व…*
- चांडिल प्रखंड अंतर्गत सुदूरवर्ती पीवीटीजी बहुल गांवों में पहुंचकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत घर-घर संचालित एन्यूमरेशन एवं मतदाता सत्यापन कार्य का किया निरीक्षण…*
