खरसावॉं मॉडल स्कूल में विद्यार्थियों का स्वास्थ्य
परीक्षण संपन्न, विद्यार्थियों का शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य
उनके सर्वांगीण विकास की आधारशिला है- बासुमति मिश्रा,
kharsawan
खरसावॉं मॉडल स्कूल में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरसावॉं के चिकित्सकों द्वारा विद्यालय के कक्षा 6 से 10 तक के छात्र-छात्राओं का व्यापक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में डॉ. मो नजीर आलम एवं डॉ. ममता कुमारी ने विद्यार्थियों के सामान्य स्वास्थ्य की जॉंच करने के साथ-साथ उन्हें स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार, व्यक्तिगत स्वच्छता एवं नियमित स्वस्थ्य देखभाल के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी एवं आवश्यक परामर्श प्रदान किया। चिकित्सकों ने बताया कि यदि किसी विद्यार्थी में पोलियो, कटे होंठ (क्लेफ्ट लिप), कटे तालु (क्लेफ्ट पैलेट), जन्मजात विकृतियॉं अथवा अन्य गंभीर एवं असाध्य बीमारियों के लक्षण पाए जाते हैं, तो उनके समुचित उपचार की व्यवस्था सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं के माध्यम से कराई जाएगी, ताकि प्रत्येक बच्चे को समय पर आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके। विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका बासुमति मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थियों का शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य उनके सर्वांगीण विकास की आधारशिला है। उन्होंने सभी अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से ऐसे स्वास्थ्य कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की। विद्यालय प्रबंधन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, खरसावॉं की चिकित्सा टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर बच्चों के स्वस्थ सुरक्षित एवं उज्जवल भविष्य के निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के सफल संचालन में शिक्षिका शशिवाला बागे, शिक्षक जीडी महन्त, आशिष कुमार प्रमाणिक, विकास चंद्र महतो, सतीश सेन प्रधान, प्रभात कुमार महतो, प्रियतम सिंह, बीएड प्रशिक्षु शिक्षिका रोजालिन नाहक तथा मो. अब्दुल सत्तार सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान दिया।
September 6, 2026 8: 23 pm
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
