मजदूर हितों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले विनय मिश्रा
को इंटक सरायकेला-खरसावां का बने जिला मीडिया प्रभारी,
kharsawan
भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) की झारखंड शाखा ने मजदूर हितों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले विनय मिश्रा को इंटक सरायकेला-खरसावां जिला का मीडिया प्रभारी मनोनीत किया है। जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, यह मनोनयन इंटक के सरायकेला-खरसावां जिला अध्यक्ष के.पी. तिवारी द्वारा किया गया। पत्र में कहा गया है कि मजदूरों के क्षेत्र में विनय मिश्रा की सक्रियता और कार्यों को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्ति के साथ उन्हें निर्देश दिया गया है कि वे जिले में इंटक संगठन को मजबूत बनाने, वरिष्ठ नेताओं के साथ समन्वय स्थापित करने तथा संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए सक्रिय रूप से कार्य करें। संगठन ने उनसे अपनी कर्मठता और क्षमता का पूरा उपयोग करते हुए संगठन को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देने की अपेक्षा जताई है। इस नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों एवं समर्थकों ने विनय मिश्रा को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।
September 6, 2026 8: 23 pm
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
